नेपाल के पुलिस सब इंस्पेक्टर की अवैध अर्जित रकम के भारतीय बैंक खाते में जमा किए जाने का मामला तूल पकड़ा
रक्सौल।(vor desk)।अवैध ढंग से अर्जित रकम को भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न खातों में रखने के आरोप में हुई शिकायत के बाद रौतहट के इलाका पुलिस कार्यालय, बंजरहां में कार्यरत पुलिस सब इंस्पेक्टर मदन प्रसाद यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,आरोपी सब इंस्पेक्टर यादव पर गंभीर आरोप है कि उसने बिहार के पूर्वी चंपारण के ढाका स्थित एस बी आई बैंक में भारतीय नागरिको के नाम के खातों में करीब18लाख रुपए की रकम जमा की,जिसे बाद में नकद और ऑन लाइन ट्रांसफर कर नेपाल वापस लाया।यह भी आरोप है कि सब इंस्पेक्टर का पुत्र भारत में आईटी सेक्टर में काम करता है,जिसने बैंक खातों का ओपिटी हासिल कर काफी रकम ट्रांसफर किया है।एकाउंट हैक होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू की और नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है।इस मामले में रौतहट के ईशनाथ नगर पालिका वार्ड1निवासी ओम प्रकाश साह,उम...









