रक्सौल बॉर्डर से धराया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक,सशस्त्र सीमा बल ने मैत्री पुल से भारतीय आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज के साथ किया गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के 47वीं बटालियन द्वारा रक्सौल बॉर्डर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।वह भारत से नेपाल एक ई रिक्शा पर सवार हो कर जा रहा था ।संदिग्ध गतिविधि को देख कर बल के जवानों ने उसे नियंत्रण में लिया और जांच की गई तो यह पता लगा कि वह बांग्लादेशी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क अंर्तगत मैत्री पुल से उक्त बंगलादेशी नागरिक को पकड़ा गया है।
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहमद सैफूल इस्लाम उर्फ सैफुल खान (पिता :मुगर अली )ग्राम दौतिया पोस्ट कलमपुर थाना धनराई जिला ढाका बंगलादेश के रूप में हुई है।
पुछ ताछ में उसने अपने को पहले भारतीय बताया।भेष भूषा भाषा के आधार पर शक के बाद कड़ाई से पूछ ताछ हुई तो खुलासा हुआ की अवैध तौर पर भारत में रहने के दौरान उसने सैफूल खान के नाम से भारतीय आधार कार्ड तक ...









