Tuesday, September 8

सीमांचल

आनंद बिहार से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस से 25बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद

आनंद बिहार से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस से 25बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।जीआरपी पुलिस ने आनंद बिहार से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस संख्या 15274 से 25बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया है।नरकटिया गंज स्थित एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी के निर्देश पर चलाए गए उक्त अभियान में ट्रेन के पीछे की सामान्य बोगी में जांच में दो लावारिश बैग में रखे उक्त शराब के खेप की बरामदगी हुई।मिली जानकारी के मुताबिक,बैग से 12 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की (750एम एल),9बोतल ब्लंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की (750एम एल),4बोतल मोटा मशालेदार देशी शराब( 750 एम एल ) की बरामदगी हुई।इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल जी आर पी प्रभारी श्री धर मुकुंद ने बताया कि शराब हरियाणा निर्मित था।लावारिश बैग में कुल 18.750 लीटर शराब बरामद हुई।प्लेटफार्म संख्या 1पर सब इंस्पेक्टर रामानंद सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम को यह सफलता मिली।हालाकि,इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। ...
जब से देश मे मित्रो की सरकार आयी है ,मित्र मालामाल और जनता कंगाल हो रही है:राजद नेता फखरुद्दीन आलम

जब से देश मे मित्रो की सरकार आयी है ,मित्र मालामाल और जनता कंगाल हो रही है:राजद नेता फखरुद्दीन आलम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।संविधान दिवस के अवसर पर युवा राजद प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम ग्राम चौपाल का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के अध्यक्षता में हुई। सैफुल आज़म ने कहा केंद्र सरकार के नई शिक्षा नीति से सबसे ज्यादा हानि एस. सी.एस. टी.,ओ.बी.सी.,एंव वंचित समाज के छात्रों को होगी। निजी विश्व विद्यालय के आने से मौजूदा आरक्षण नीति पर अमल अब और मुश्किल हो जाएगा।पहले गांव मे एक भी बच्चा पढ़ना चाहता था तो सरकार की जिम्मेवारी होती थी। गांव में स्कूल नही है तो नजदीकी स्कूल में पढ़वाना भाजपा सरकार की नई नीति है। जिस कॉलेज में तीन हजार से कम बच्चे पढ़ते हैं उसको बन्द करके उसको दूसरे कालेज के साथ जोड़ देना जिससे कॉलेज की आंख्या कम हो जाएगी एंव गरीब परिवार के बच्चे आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।वही राजद प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ने कहा जब से देश मे मित्रो की सरकार आयी है मित...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान दिवस,दिलाया गया नशामुक्त–शिक्षायुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य करने का शपथ !

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान दिवस,दिलाया गया नशामुक्त–शिक्षायुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य करने का शपथ !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत विविधताओं का एक लोकतांत्रिक देश है।इस देश में विविध जाति,धर्म,संप्रदाय,क्षेत्र और लिंग के लोग रहते है,जिनकी अलग अलग भाषा,बोली,रंग,धर्म और धार्मिक ग्रंथ हो सकता है लेकिन हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ भारतीय संविधान ही मुक्कमल है।इसके अधीन हम अपने कर्तव्यों व अधिकारों को सुनिश्चित करते है।उक्त बातें संविधान दिवस के मौके पर रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कही।उन्होंने इस मौके पर संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा इसमें निहित अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विशद चर्चा करते हुए नशामुक्त–शिक्षायुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य करने का शपथ दिलाया। यह कार्यक्रम अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान व मंच के अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस मौके पर शहर के प्रधान पथ स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब ...
बूचड़खाना घोटाला में सूबे में बहुचर्चित रक्सौल नगर परिषद में फिर आर्थिक अनियमितता की चर्चा जोरों पर,उच्चस्तरीय जांच की मांग

बूचड़खाना घोटाला में सूबे में बहुचर्चित रक्सौल नगर परिषद में फिर आर्थिक अनियमितता की चर्चा जोरों पर,उच्चस्तरीय जांच की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।बुच्चड खाना घोटाला की वजह से सूबे में बहु चर्चित रहेरक्सौल नगर परिषद कार्यालय में वित्तीय अनियमितता और करोड़ो के रकम के ट्रांसफर के खेल की चर्चा जोरों पर है।इस मामले में एक ओर जहां सोशल मीडिया पर नगर परिषद प्रशासन को आरोपों के घेरे में लेते हुए सवाल खड़े किए जा रहे हैं।वहीं,सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने बिहार सरकार के अर्बन सेक्रेट्री और पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी को ई मेल के जरिए आवेदन प्रेषित करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और कारवाई की मांग की है।नुरुल्लाह खान ने आरोप लगाया है कि रक्सौल नगर परिषद द्वारा विभागीय पोर्टल के माध्यम से विगत तीन दिन पूर्व मध्य रात्रि को विभिन्न विभागीय बैंक खातों से करोड़ से उपर रुपए भुगतान मद में ट्रांसफर करने और इस जानकारी के लीक होने की खबर पर भुगतान पर होल्ड लगा दिया गया ।उन्होंने मांग किया है कि कार्यपालक पदाधिकारी द्व...
फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रक्सौल प्रखंड के मुशहरवा में नाइट ब्लड सर्वे,310लोगो का लिया गया ब्लड सेंपल

फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रक्सौल प्रखंड के मुशहरवा में नाइट ब्लड सर्वे,310लोगो का लिया गया ब्लड सेंपल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।स्वास्थ्य विभाग ने रक्सौल को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए रात्रि कालीन ब्लड सेम्पल शिविर का शुरुआत कर दिया है।विभाग द्वारा 23से 27नंवबर तक संचालित होने वाले शिविर के लिए जागरूकता रथ सह मेडिकल टीम को अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित गाँवो में ब्लड सेम्पल के लिए टीम सक्रिय किया गया है।इससे पता लगाया जा सकेगा कि फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति क्या है।पहली कड़ी में इस कार्यक्रम के तहत  रात्रि कालीन ब्लड सेम्पल शिविर का आयोजन रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही पंचायत के मुशहरवा में किया गया।शिविर का स्थानीय मुखिया सुमन देवी और जद यू के प्रदेश महासचिव कपिल देव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर में कुल 310लोगो का ब्लड सेंपल लिया गया।अस्पताल  डॉ राजीव रंजन कुमार और बीसी एम सुमित सिन्हा ने बता...
रक्सौल के कैम्ब्रिज स्कूल  रंगदारी के हुई फायरिंग की घटना में एके-47 उपलब्ध कराने का आरोपी विकास सिंह गिरफ्तार!

रक्सौल के कैम्ब्रिज स्कूल रंगदारी के हुई फायरिंग की घटना में एके-47 उपलब्ध कराने का आरोपी विकास सिंह गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।रक्सौल के कैम्ब्रिज स्कूल में रंगदारी के लिए एके-47 से फायरिंग की घटना आज भी शहर भुला नहीं पाया है।फायरिंग की घटना से सूबा दहल गया था,क्योंकि,मामला स्कूल चलते समय फायरिंग की थी। इस मामले में आर्म्स उपलब्ध कराने वाले विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोतिहारी स्थित न्यायिक हिरासत भेज दिया है। थाना कांड संख्या 215, 216/17 में विकास सिंह भी आरोपी था।आरोप है कि विकास सिंह ने 3 जुलाई 2017 को रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल पर अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में एके-47 हथियार उपलब्ध कराया था। विकास मोतिहारी के कृष्णनगर स्थित न्यू अगरवा वार्ड संख्या 37 का निवासी है।इसकी पुष्टि एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने की है।उन्होंने बताया कि हत्या और आर्म्स एक्ट में विकास पहले भी जेल जा चुका है। इधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए विकास सिंह को गुप्त स्थान पर रखकर एएसपी श्री र...
रक्सौल-आदापुर रेल खंड में इंजन खराब होने से सरिसवा नदी पुल पर साढ़े तीन घंटे खड़ी रही दरभंगा- अजमेर -दुराई स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन!

रक्सौल-आदापुर रेल खंड में इंजन खराब होने से सरिसवा नदी पुल पर साढ़े तीन घंटे खड़ी रही दरभंगा- अजमेर -दुराई स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल सीतामढ़ी रेल खंड अंतर्गत रक्सौल के सरिसवा नदी रेल पुल पर दरभंगा- अजमेर -दुराई स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन संख्या 05537करीब साढ़े तीन घंटे तक खड़ी रही। इस ट्रेन का रक्सौल पहुंचने का समय 13.15,बजे दरभंगा से खुल कर 15.55 बजे है,जो,इस खराबी की वजह से 19.32बजे पहुंची।ट्रेन का इंजन खराब होने से उक्त स्थिति हुई ।दरभंगा अजमेर दुराई एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन खराब होने से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और यात्रियों में अफरा तफरी रफी।आदापुर से पैसेंजर ट्रेन का इंजन पुस बैक करके इस ट्रेन को रक्सौल स्टेशन लाई।तब आदापुर में रूट क्लियर के इंतजार में खड़ी हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस को लाइन क्लियर मिल सकी। मिली जानकारी के मुताबिक,समस्तीपुर रेल मंडल के आदापुर रक्सौल रेलवे स्टेशन के बीच दरभंगा अजमेर दुराई एक्सप्रेस का इंजन सरिसवा नदी पुल पर अचानक फेल हो गया,जिस वजह से यात...
राजद के रक्सौल प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार, हुआ स्वागत

राजद के रक्सौल प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार, हुआ स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद के रक्सौल प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है, जिसमें सुमित सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया, साथ ही मोहित कुमार को संगठन का महासचिव बनाया गया, श्रीराम कुमार को संगठन सचिव मनोनयन किया गया। उक्त मनोनयन राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने अपने आवास पर माला पहनकर सभी का स्वागत एवं सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इनके पदाधिकारी बनने पर राजद को काफी मजबूती मिलेगा। उन्होंने बताया कि रक्सौल में हर सप्ताह में युवाओं को राजद से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री युवाओं के आइकॉन बन गए हैं। उनका नेतृत्व युवाओं को बहुत प्रभावित कर रहा है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव को उन्होंने गरीबों के मसीहा एवं जन-जन का नेता बताया। मौके पर किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजदेव यादव, महासचिव ...
रेल ट्रैक के पास मिला अज्ञात नेपाली युवक का शव,ट्रेन से गिरने से गई जान या हुई हत्या इसकी चल रही पड़ताल!

रेल ट्रैक के पास मिला अज्ञात नेपाली युवक का शव,ट्रेन से गिरने से गई जान या हुई हत्या इसकी चल रही पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में रेल ट्रैक के पास एक नेपाली युवक का शव बरामद होने की सूचना है।मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार की सुबह गमहरिया हरनाही रेल गुमटी संख्या14सी के पास उक्त युवक का शव देखे जाने से सनसनी मची। रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर एकता सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम सूचना मिलते ही पहुंच कर जांच पडताल में जुट गई।शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की शिनाख्त नही हो सकी है। शव 30वर्षीय युवक का है।जिसका टोपी,जुटा अलग अलग मिला ।पॉकेट में ईयर फोन और रूमाल मिला।बाल में चोटी और हाथ में टैटू अंकित था।स्थानिय लोगों का कहना है कि युवक नेपाली नागरिक प्रतीत होता है।इधर,यह साफ नही हो सका है कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है या हत्या कर शव को फेंका गया है।शव रात्रि काल से ही पड़े होने की सूचना पर है।रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर नीरज कुमा...
बैगलेश शटरडे दिवस पर पंटोका मिडिल स्कूल के छात्राओं ने इंडो – नेपाल बॉर्डर का किया अवलोकन

बैगलेश शटरडे दिवस पर पंटोका मिडिल स्कूल के छात्राओं ने इंडो – नेपाल बॉर्डर का किया अवलोकन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के दर्जनों छात्राओं को बैगलेश सैटरडे के मौके पर शनिवार को इंडो नेपाल सीमा का अवलोकन कराया गया।इस मौके पर शिक्षकों ने वर्ग आठवें की छात्राओं को अपने देश के सरहद और सरहद पर तैनात एसएसबी जवानों व नेपाली एपीएफ जवानों की सुरक्षात्मक गतिविधियों के साथ उनके प्रेरक विचारों से बच्चो को अवगत कराया।सीमा पर तैनात एसएसबी महिला बटालियन की कांस्टेबल किरण कुमारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षा से बच्चियों को उड़ान भरने के लिए पंख मिलता है।वह चाहे तो शिक्षा के माध्यम से आकाश की ऊंचाइयों से आगे भी परवाज कर सकती है,लेकिन इसके लिए अपने माता पिता के आदर्शो के साथ उनके बताए मार्गो का अनुसरण करने होंगे।कभी भी किसी अन्य या अज्ञात के प्रलोभनों में फंसने की जरूरत नहीं है।खुद को बुलंद इरादे के ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!