रक्सौल बाजार में जलेबी छानने का खौलता कड़ाह गिरने से आधा दर्जन जख्मी,हादसे की शिकार शिक्षक की पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी !
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में एक फुटपाथी दुकान में जलेबी छानते वक्त गर्म तेल का खौलता कराह गिरने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।इस हादसे में खौलते तेल गिरने एक महिला के कमर के नीचे का हिस्सा जल गया।जिसे शहर के एसआरपी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।वहीं,डंकन अस्पताल में भर्ती दो लोगों को रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार के शाम करीब साढ़े चार बजे घटना हुई ।रक्सौल के बीच बाजार में पोस्ट ऑफिस रोड स्थित गांधी चौक के पास अमर हलवाई के जलेबी,समोसा के दुकान में घटना हुई। जलेबी छानते वक्त तेल से खौलता कडाह गिरने से हुए हादसे में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए है। रक्सौल नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के दावे के बीच रेहड़ी दुकान में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक,गनीमत रहा की घटना में आग नही लगी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि,दुकान में आधा दर्जन घ...









