रक्सौल पुलिस का बड़ा धमाका: व्यवसायी के घर ‘सेंधमारी’ करने वाले 7 पड़ोसी गिरफ्तार, 36 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे चोर
रक्सौल (VOR Desk)। रक्सौल पुलिस ने त्रिलोकी नगर मोहल्ले में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर न सिर्फ कांड का सफल उद्भेदन किया, बल्कि चोरी गए हीरे और सोने के जेवरातों के साथ सात आरोपियों को दबोच लिया। चौंकाने वाला सच यह सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश पीड़ित के पड़ोसियों ने ही रची थी।
भरोसे का कत्ल: बगलगीर ही बने 'मास्टरमाइंड'
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार सात आरोपी—टुन्ना, राजबाबू, कृष, कन्हैया, मोहित, सुमित और टेंगारी—पीड़ित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उदय शंकर प्रसाद के घर के आसपास के ही रहने वाले हैं। पड़ोसी होने के नाते उन्हें घर के अंदरूनी रास्तों और कीमती सामानों की जानकारी थी। इसी भरोसे का ...









