आदापुर स्टेशन पर नवजात बच्ची को लावारिश छोड़ गए निर्दयी माता पिता,रेल चाइल्ड लाइन ने दिया सहारा
रक्सौल।(vor desk)। एक नवजात बच्ची को आदापुर स्टेशन से नियंत्रण में लिया गया है।उसे आदापुर प्लेटफार्म के शौचालय के निकट मरने के लिए लावारिश छोड़ दिया गया था।किसने छोड़ा यह किसी ने नहीं देखा।लोग भी आते जाते रहे किंतु उस नवजात बच्ची पर किसी की नजर नहीं गई।रात भर कुत्ते उस बच्ची की रखवाली करते रहे,लेकिन इंसानों की इंसानियत काम नही आई।अगर कुत्ते नही होते तो वह बच्ची सियार की भेंट चढ़ जाती।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नवजात बच्ची दो दिनों से वही पड़ी रही,हाथ में दूध के बोतल और गर्म कपड़े में लिपटी रही।बताते है कि बरामद बच्ची का सिर बड़ा और पैर टेढ़ा मेढ़ा है और वह किसी बीमारी से ग्रसित बताई जाती है।बीमारी से जूझने की बजाय निर्दयी माता पिता ने उसे उसकी हाल पर मरने को छोड़ दिया।इस आशय की सूचना रक्सौल रेल चाइल्ड लाईन को मिली और शनिवार को रेल चाइल्ड लाइन के राहुल कुमार ने पहुंचकर उक्त बच्ची ...









