मानसिक रोग से जुड़े मसलों पर किया गया जागरूक,टेली मानस और उपचार के लिए जिला से आई टीम के द्वारा दी गई जानकारी
रक्सौल।(vor desk)।।पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डा अंजनी कुमार के निर्देश पर रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य मुद्दे से जूझ रहे लोगों को सहायता व इसके रोगियो के बेहतर उपचार और टेली मानस के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही स्वास्थ्य कर्मियो को आवश्यक जानकारी दी गई।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार की उपस्थिति में जिला से आए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम विभाग के मेडिकल ऑफिसर डा मुकेश कुमार,नगमा जमीर(क्लीनिक साइक्लोजी),उत्कर्ष उज्ज्वल (साइकलोजिस्ट ),अवधेश शर्मा(वार्ड असिस्टेंट)की टीम ने आउट रिच गतिविधि के तहत यहां आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त रूप से बताया गया कि अवसाद और मानसिक रूप से परेशान रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अब उन्हें किसी महंगे डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक...









