पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा राशन कार्ड में नाम जोड़ने ,विद्युत आपूर्ति में सुधार जैसे विभिन्न मामले
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल एवं बीडीओ सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी जय प्रकाश की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई और विकास से संबंधित कई मुद्दे एवं समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें स्वास्थ्य, बिजली का मुद्दा, लघु सिंचाई, आंगनबाड़ी, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड के मुद्दा को रखा गया। उक्त दौरान विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी में गरीब बच्चे जाते हैं, उन पर विशेष ध्यान दीजिए।वहीं विद्युत समस्या को लेकर जेई को उन्होंने आदेशित किया कि तार और पोल से जुड़ी शिकायतो को दूर कर अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वही जोकियारी पंचायत में सड़क की समस्या, पलनवा जगधर के बहुअरवा में शौचालय संबंधी समस्या, कन्या विद्याल...









