बाबा साहेब के 67 वीं महापरिनिर्वाण दिवस कांग्रेस ने अर्पित किया पुष्पांजलि,बच्चों में बांटी गई पुस्तकें!
रक्सौल।(vor desk)। को शहर के बड़ा परेउवा वार्ड संख्या 17 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 156 पर दलित प्रकोष्ठ के युवा अध्यक्ष आकाश रंजन के अध्यक्षता में सैकड़ों बच्चों को पठन- पाठन सामग्री का वितरण किया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ महान समाज सुधारक और दलित बौद्ध आन्दोलन सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों से समाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया।युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि 1935 में दलित वर्गों का एक प्रांत...









