अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने लौकरिया में ग्रामीणों के बीच बाँटे कपड़े एवं कम्बल!
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल प्रखंड अंतर्गत लौकरिया ग्राम के राधाकृष्ण संकटमोचन मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई द्वारा गरीब , असहाय एवं जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच कपड़ा एवं कम्बल का वितरण किया गया । कम्बल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही मारवाड़ी सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से हाड़ कँपा देने वाली ठंढ़ को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत ग्रामीण इलाकों में आज कपड़ा एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्पादित किया गया है । वितरित किये गये कपड़ों में साड़ियां, लेडिज सूट एवं किशोर एवं छोटे बच्चे के कपड़े तथा कम्बल शामिल रहे । श्रीमती गोयल ने यह भी कहा कि विगत कई वर्षों से सर्दी हो गर्मी मारवाड़ी महिला सम्मेलन अपनी सेवा भावी सदस्यों के समर्पण एवं सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य जारी रखे हुए है । वहीं सचिव सोनू काबरा...








