रक्सौल और वीरगंज को रामायण सर्किट में जोड़कर विश्वस्तरीय धार्मिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किये जाने का प्रस्ताव पीएमओ पहुंचा
● केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वदेश दर्शन डिवीजन समेत बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को भेजा
रक्सौल।(vor desk)।सीतामढ़ी, जनकपुर धाम, वाल्मीकिनगर और अयोध्या के साथ रक्सौल और वीरगंज को रामायण सर्किट से जोड़कर विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने को लेकर प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को एक प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उक्त प्रस्ताव को स्वदेश दर्शन डिवीजन समेत बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा है। इस संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहायक निदेशक नीरज शरण ने कहा है कि पर्यटन के विकास में राज्य सरकार का भी प्रमुख दायित्व होता है।
पीएमओ को भेजे प्रस्ताव में डॉ. शलभ ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर बसे जुड़वाँ नगर रक्सौल और वीरगंज का सांस्कृतिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व है। ये ...









