रक्सौल में जुआ अड्डा पर पुलिस छापेमारी में दो गिरफ्तार, ताश और नकदी सहित तीन बाइक बरामद!
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल में जुआ अड्डा का संचालन होना कोई नई बात नही है।लेकिन,नए एसपी स्वर्ण प्रभात के आने के बाद जुआ अड्डों पर छापेमारी और करवाई शुरू हो गई है।
इसी क्रम में रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के गांधीनगर में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की है,जिसमे जुआ खेलते हुए रंगे हाथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान वहां से तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांधी नगर में छापेमारी कर लालबाबू नट और मो नबीउल्लाह को गिरफ्तार किया गया है।
ये लोग अवैध तरीके से जुआ खेला रहे थे। छापेमारी के दौरान तास की पत्ती और 4 सौ रुपया नगद भी बरामद किया गया है। मामले को लेकर रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ...









