रक्सौल में भाजपा का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ ,बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने किया अपील-इस बार भारत सरकार का मंत्री बनाने के लिए डा० संजय जायसवाल को दें वोट !
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह (बबलू) ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के रक्सौल बाजार स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया।इस अवसर पर उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे हवा फैला रहे है कि यदि मोदी सरकार केंद्र में फिर से आई,तो वेसंविधान बदल देंगे।आरक्षण खत्म कर देंगे?क्या उन्हे नही पता कि मोदी सरकार देश में दस वर्ष पहले से आ चुकी है। मोदी पहले से प्रधानमंत्री है!दस साल उनका बेदाग है। यह जग जाहिर है कि इनके पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नही है,इसलिए झूठ फरेब रच रहे हैं। हथकंडों से जनता झांसे में नही आने वाली!
उन्होंने कहा कि पहले विरोधी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, डेट नही बताएंगे।आंख खोल कर देख लो,कान खोल कर सुन लो ...राम मंदिर बन कर तैयार हो गया है।उद्घाटन हो चुका है।देश दुन...









