जाली नोट के साथ पकड़े गए नजरे शमशाद सहित तीन को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया सार्वजनिक, परसा जिला के धोरे से भारतीय जाली नोट ले कर कश्मीर के सरफराज तक पहुंचाने का हुआ खुलासा !
मोतीहारी/रक्सौल।(vor desk)। नजरे आलम उर्फ नजरे शमशाद तीन युवकों से खुफिया एजेंसी की पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। नेपाल बॉर्डर से 1.95 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ नजरे सद्दाम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।मो.नजरे शमशाद भागलपुर के इशाकचक का रहने वाला है। वहीं शमशाद के साथ गिरफ्तार दो अन्य तस्कर मो.वारिश और मो.जाकिर हुसैन हैं।मो.वारिश भोजपुर जिला के सहार का रहने वाला है।वहीं मो.जाकिर हुसैन पटना के सिगोड़ी का रहने वाला है। बरामद जाली नोट की खेप पाकिस्तान से नेपाल और फिर नेपाल से तस्करी के माध्यम से भारतीय परिक्षेत्र में पहुंचाये जाने की बात तस्करों ने बतायी हैं।सूत्रों की मानें तो इस काले कारोबार के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हुए हैं।आगामी विधानसभा चुनावों में भी आरोपियों की अशांति फैलाने की प्लानिंग की बात कही जा रही है।
नेपाल से होती थी सप्लाई
इसमें...









