रक्सौल डिवीजन में स्मार्ट मीटरिंग प्रगति एवं राजस्व वसूली को लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता ने किया गया समीक्षा बैठक
रक्सौल ।(vor desk)। चुनाव कार्य संपन्न होते ही स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विधुत विभाग एक्शन में आ गया है। रक्सौल विधुत डिविजन में निर्धारित समयसीमा के अंदर प्रत्येक उपभोक्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर का कार्य हरहाल में पूरा करना है । उक्त बातें रक्सौल विधुत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कही। विभाग के निर्देश पर रक्सौल डिवीजन के सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल ग्रामीण, आदापुर, छौड़ादानो, बनकटवा एवं घोड़ासहन सेक्शनों में सिक्योर कम्पनी के द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिसमे 15 जून तक घोड़ासहन सब डिवीजन एवं 15 जुलाई तक रक्सौल सबडिवीजन में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया है। आंकड़े की बात करें तो अभी तक घोड़ासहन सबडिवीजन में 57958 एवं रक्सौल सबडिवीजन में 31734 स्मार्ट मीटर लगाए ...









