सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती,सांसद डा संजय ने कहा-मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है पूर्व पीएम अटल जी का सपना!
रक्सौल।(vor desk)।पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। स्व बाजपेई के इस जन्म शती समारोह का आयोजन हरैया स्थित विधायक आवास पर धूम धाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संजय जायसवाल,विधायक प्रमोद सिन्हा,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,जिलाध्यक्ष अशोक पांडे आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक और पुष्प अर्पण कर किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि अटल जी ने सशक्त और समर्थ भारत का सपना देखा था, जो अब मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने अपना जीवन भारत के विकास और संगठन के लिए समर्पित किया।
बिहार में एक लाख करोड़ की फैक्ट्री और सड़कों का जाल उनके विजन का परिणाम है। वे देश के सबसे बड़े राजनीतिक चिंतक थे। उन्ह...









