रक्सौल में चार्टर्ड एकाउंटेंट कमल मस्करा के यहां आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी,पटना बेऊर जेल अधीक्षक विधु कुमार के आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़ा है मामला!
रक्सौल।(vor desk)। केंद्रीय एजेंसी और आर्थिक अपराध इकाई की टीम रक्सौल में चार्टर्ड अकाउंटेंट कमल मस्करा के कार्यालय और आवास पर छापा मारी में जुटी है।शनिवार की अहले सुबह से यह करवाई चल रही है।सूचना है कि टीम रात्रि में ही रक्सौल पहुंच गई थी।इसके बाद मुख्य पथ स्थित मस्करा कॉम्प्लेक्स और सब्जी बाजार स्थित आवास पर जांच में जुटी हुई है।इस दौरान रक्सौल पुलिस टीम भी मौजूद है।जांच के दौरान कुछ सामग्रियों को भी नियंत्रण में लेने की सूचना मिल रही है,हालाकि,अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार सीए कमल मस्करा की फर्म पटना स्थित बेउर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के वित्तीय मामलों को संभालती है।विधु कुमार मोतिहारी सेंट्रल जेल के सुप्रीटेंडेंट रह चुके हैं।जानकारी के अनुसार अधीक्षक विधु कुमार की आय और संपत्तियों में गड़बड़ी का पता चलने पर कार्रवाई की जा रही है।टीम रक्सौल में कमल मस...









