मानव तस्करी रोकथाम को लेकर न्याय नेटवर्क परियोजना और स्वच्छ रक्सौल की संयुक्त बैठक, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गई गहरी चिंता
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के हवाई अड्डा रोड में न्याय नेटवर्क परियोजना और स्वच्छ रक्सौल के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों संगठन मिलकर इस गंभीर अपराध के खिलाफ अभियान तेज करेंगे।
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों बच्चे भारत से गायब हो रहे हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाता। हालांकि सरकार और कई गैर-सरकारी संगठन इस दिशा में कार्यरत हैं, फिर भी बच्चों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। स्वच्छ रक्सौल और न्याय नेटवर्क परियोजना ने प्रशासन की मदद से अब तक सैकड़ों बच्चों को बचाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन के सहयोग की कमी के कारण कई बच्चे लापता हो जाते हैं।
रणजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को एक 18 वर्षीय लड़का औ...









