Thursday, October 22

गणतंत्र दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने बांधा शमां!

रक्सौल।(vor desk)।भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की संध्या वीरगंज के भिस्वा होटल में नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया,जिसमे भारत से पहुंचे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और पहचान से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत संगीत की प्रस्तुति दे कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

राजस्थान से आए कलाकारों के द्वारा ‘केसरिया बालम अवोनी ,पधारो म्हारो देश जी ..दमा दम मस्त कलंदर और कालबेलिया संपेरा नृत्य जैसी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं और वाह वाही मिली।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश की गवर्नर सुमित्रा देवी भंडारी ने भारत की शांति,समृद्धि और प्रगति की कामना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराना सद्भाव और आत्मीय पूर्ण संबंध है। दोनो देशों के बीच कूटनीतिक,धार्मिक,भाषिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक
संबंध को और प्रगाढ़ बनाने के लिए हम मिल जुल कर कार्य करने को संकल्पित हैं।वहीं, मधेश प्रदेश के स्पीकर राम चंद्र मंडल ने भी अपने संबोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेपाली नागरिकों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि दोनो देशों के बीच संबंध अटूट है।दोनो देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने की जरूरत है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय महा वाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा ने अपने संबोधन में त्रेतायुग से चले आ रहे
नेपाल भारत संबंध को पड़ोसी प्रथम नीति के तहत और सुदृढ़ बनाने और हर संभव सहयोग की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारतीय महा वाणिज्य दूतावास नेपाल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के साथ इंस्ट्राफ्रचर डेवलपमेंट को प्रतिबद्ध है।उन्होंने मोतिहारी अमलेखगंज पेट्रोल पाइप लाइन निर्माण के साथ ही भारत नेपाल के बीच विद्युत प्रसारण लाइन निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि भूकंप,कोरोना हो या बाढ़ हरेक मौके पर भारत सरकार नेपाल को मानवीय सहायता के लिए खड़ा रहा है।भारत नेपाल के बीच सूर्य किरण सैन्य अभ्यास से न केवल सामरिक रिश्ते मजबूत हुए,बल्कि,आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट हुए हैं।

मंच संचालन वाणिज्य दूत मनीष दास ने किया।
इस मौके पर मधेश प्रदेश के गृह ,संचार और कानून मंत्री राज कुमार लेखी,
शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री रानी शर्मा, खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री प्रमोद कुमार जायसवाल,वन एवं पर्यावरण मंत्री त्रिभुवन साह,पेय जल मंत्री शेष नारायण यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मो.लाल बाबू गद्दी, पूर्व गवर्नर हरिशंकर मिश्र,जसपा नेत्री पूर्व मंत्री सुरीता साह,वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, उप महा वाणिज्य दूत तरुण कुमार,वाणिज्य दूत संजय कुमार,मनीष दास ,सतीश पट्टापट्टू नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैध,भारत नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष राज कुमार सिंधी,प्रमुख व्यवसाई माधव राज पाल ,जनमत पार्टी के वीरगंज अध्यक्ष ओम प्रकाश सर्राफ,सहित
सहित वीरगंज के उद्योगी, व्यवसायी, पत्रकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!