कॉलेज छात्रों को एसएस बी करेगी प्रशिक्षित,आगामी6और7मार्च को केसीटीसी कॉलेज में होगी खेल प्रतियोगिता
रक्सौल ।(Vor desk)।स्थानीय खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय रक्सौल में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्राचार्य प्रोo (डॉ) संत शाह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में एस.एस.बी रक्सौल के सूबेदार संजय वर्मा के नेतृत्व में चार जवानों की टीम भी सम्मिलित हुई।सब ने खेल मैदान का निरीक्षण कर इसे शीघ्र तैयार करने पर जोर दिया।इसके बाद संबंधित खेल सामग्री का कार्य किया गया दिनांक 25 फरवरी 2024 से छात्र,छात्राओं को खेल प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। ये कार्यक्रम 3 मार्च 2025 तक चलेगा।खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06मार्च25 तथा 07 मार्च 2025 को होगा। खेल को ठीक से संपादित करने के लिए प्राचार्य डॉ. साह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल एस एस बी के उप कमांडेंट दीपक कृष्ण से भेट की थी और प्रशिक्षण हेतु सहयोग मांगा था । उप कमांडेड ने इसमें हर संभव मदद करने का आश्व...









