नेपाल के वीरगंज के घंटाघर का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे कई राहगीर!
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में बड़ा हादसा टल गया ।बुधवार को घंटाघर का कुछ हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया।सड़क पर मलबा जा गिरा।जिससे अफरा तफरी मच गई।कई राहगीर इस घटना में बाल बाल बचे।मुख्य पर आवाजाही भी काफी देर प्रभावित रही।घटना के बाद सक्रिय पुलिस टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए आवागमन पर रोक लगा दी है।डीएसपी सुभाष भट्ट ने बताया की क्षति ग्रस्त भाग का निरीक्षण कर मरम्मती की पहल की जा रही है।(रिपोर्ट :पीके गुप्ता)
...









