बारात में होने वाले मारपीट,अश्लील हरकतों पर लगाम के लिए एकजुट हुए ग्रामीण,बेटियों के दरवाजे पर बारात सुरक्षित पहुंचाने का संकल्प
रक्सौल।(Vor desk)।शादी ब्याह के बारात में असमाजिक तत्वों की घुसपैठ,अश्लील हरकत और उपद्रव जैसे कार्यों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।इसको ले कर बुधवार को महा बैठक बुलाई गई और संकल्प लिया गया कि बेटियों के दरवाजे पर बारात को सुरक्षित पहुंचाया जायेगा।रस्म रिवाज और परम्परा को अक्षुण्ण रखा जाएगा।दरअसल,गाँव में बारात में मारपीट और लगातार विपरीत स्थिति की बढ़ती इस समस्या को देखते हुए हाल में गाँव के विकास के लिए बनी युवाओं की एक समिति पुरंदरा डेवलपमेंट ऐसोशिएशन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान पर चर्चा की और छह लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।इस बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों सहित बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, जिला पार्षद मोहमद नवी हसन, उप मुखिया शशि भूषण साह, पंचायत समिति भरत साह, वार्ड पार्षद 5,6,7 शंभु मियां, अखिलेश यादव...









