एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल मुख्य पथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,स्वच्छ और सुंदर रक्सौल के सपने को साकार करने के लिए दिख रही रक्सौल प्रशासन की प्रतिबद्धता!
रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल वीरगंज को जोड़ने वाले रक्सौल नगर के मुख्य पथ पर लगने वाले जाम और सड़क पर अवैध कब्जे से उत्पन्न विपरीत स्थिति को देखते हुए रक्सौल अनुमंडल प्रशासन लगातार एक्शन मोड में हैं।बार बार चेतावनी के बाद भी स्थाई और अस्थाई दुकानदार बाज नहीं आ रहे।इसको ले कर खुद एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित सड़क पर उतरी और अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती दिखाई।इससे सड़क पर अवैध कब्जाधारियों में खलबली रही।
मिली जानकारी के मुताबिक,एसडीएम के नेतृत्व में सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क पर नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बेतरकीब खड़े वाहनों को भी करवाई के जद में लिया गया और चेताया गया।
सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और गैर मौजूद वाहन मालिकों के वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद के निर्धारित पांच स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अनु...









