रक्सौल पुलिस ने 12करोड़ के चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा,चरस को मुंबई भेजने की थी तैयारी!
रक्सौल।(vor desk)।मोतिहारी पुलिस टीम ने चार दिनों के अंदर दूसरी चरस की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।यह खेप रक्सौल में बाईपास रोड स्थित पावर हाउस के पास से बरामद किया गया है।इस दौरान बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है।जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 12करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसपी कांतेश मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से सटे रक्सौल में तस्कर चरस लेकर किसी को डिलीवरी करने आ रहे हैं।
एसपी ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। रक्सौल में छापेमारी कर 12 करोड़ रुपए के 32किलो 520ग्राम चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। इसमें रक्सौल के नवका टोला के गुड्डू ठाकुर समेत नेपाल के परसा जिला के पसरैया निवासी एक नेपाली तस्कर शेख अफजल शामिल बताया गया है। उनसे जुड़े लिंक की तलाश में जुट गए हैं। यह पता चल स...









