स्वर्ण प्रभात बने पूर्वी चंपारण के नए एसपी!
मोतिहारी।(vor desk)।बिहार में नए डीजीपी आलोक राज ने कमान संभालने के बाद विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियो का स्थानांतरण किया गया है।इस कड़ी में आबादी के मामले में पटना के बाद दूसरे बड़े जिले पूर्वी चंपारण में नये एसपी के रूप में गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात की नियुक्ति की गई है।जिले में पदस्थापित तेजतर्रार एसपी कांतेश कुमार मिश्र को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज आईबी के संयुक्त निदेशक बनाये जाने के बाद लगातार जिले में नये एसपी की नियुक्ति को लेकर चर्चा की जा रही थी। वैसे में गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रतभात की पूर्वी चंपारण के नये एसपी बनाये जाने के बाद सभी चर्चाओ पर विराम लग गया है।उल्लेखनीय है,कि स्वर्ण प्रभात 2017 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 105 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की ...









