वीरगंज में 48ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आदापुर निवासी युवक गिरफ्तार
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज के वार्ड 8स्थित पानी टंकी एरिया के एक होटल से ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए भारतीय नागरिक की पहचान बिहार के पूर्वी चम्पारण के आदापुर निवासी विकास कुमार पटेल के रूप में हुई है।उसके पास से 48ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी दीपक भारती ने बताया कि विशेष सूचना पर हुई छापेमारी में उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया की जमुना सेकुवा पसल नामक होटल से विकास को पकड़ा गया। उसके शरीर की तलाशी में छुपा कर रखा गया 48ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ । डीएसपी ने बताया कि मामले में जांच और अग्रतर करवाई की जा रही है।
...









