छह करोड़ रुपये की चरस के साथ रामगढ़वा के तीन तस्कर गिरफ्तार,सुगौली में रेल पुलिस के अभियान में मिली सफलता!
रक्सौल (vor desk)।सुगौली रेल पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि यह खुफिया इनपुट थी कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जाने वाला है।
सूचना पर रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के विनय तिवारी ने तत्काल एक विशेष छपेमारी टीम का गठन किया। रेल पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम का नेतृत्व करते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार, रेल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल प्रभारी थानाध्यक्ष सुगौली नंदनी कुमारी सहित पुलिस बल की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम को देख दो संदिग्ध लोग भागना चाहे पर मुस्तैद पुलिस टीम ने खदेड़ कर दोनों को पक...









