बैंक मैनेजर की मौत या ‘सोची-समझी’ साजिश? जंजीर से लटका मिला शव, शरीर के जख्म खोल रहे हैं राज
रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक होनहार अधिकारी की मौत ने पुलिस और पब्लिक दोनों को उलझा दिया है। सुगौली के करमवा रघुनाथपुर शाखा के प्रबंधक जीतेंद्र कुमार का शव रामगढ़वा में उनके किराए के कमरे में लोहे की भारी जंजीर (सिकड़) से लटका मिला। पहली नजर में यह मामला खुदकुशी का लग सकता है, लेकिन शरीर पर मौजूद निशानों और मौके से गायब हुए किरदारों ने इसे एक 'सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री' में बदल दिया है।गले पर निशान नहीं, पीठ पर जख्म: यह कैसी आत्महत्या?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा 'ट्विस्ट' चोट के निशान हैं। मृतक के भाई कृष्णा कुमार ने पुलिसिया थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं:अजीबोगरीब फंदा: आमतौर पर लोग कपड़े या रस्सी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहाँ लोहे की जंजीर (सिकड़) का प्रयोग किया गया।
मेडिकल विसंगति: परिजनों का दावा है कि जीतेंद्र की छाती और...









