रिपुराज एग्रो मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी,जांच में सामने आया आईटी रिटर्न और निवेश में करोड़ों का अंतर,भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान भी बरामद होने की सूचना
पटना/रक्सौल।(vor desk)।बहुत दिनों के बाद आयकर की टीम छापेमारी के लिए सीमावर्ती रक्सौल पहुंची है और उन्होंने अपनी कार्य शैली एवं रणनीति में बदलाव करते हुए दिन के समय छापेमारी की। आयकर विभाग की पटना जांच निदेशालय ने रक्सौल में चावल मिलिंग और नेपाल, बांग्लादेश और सऊदी अरब को मिल्ड नॉन-बासमती चावल के निर्यात में लगे रिपुराज समूह पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की है। रिपुराज ग्रुप का नेतृत्व रामेश्वर प्रसाद गुप्ता और उनके दो बेटे रिपु रमन और रिषु रमन करते हैं, जिन्होंने मेसर्स रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बिहार के रक्सौल में गैर-बासमती चावल पर चावल मिलिंग उद्योग में खुद को प्रमुख उद्योगपति के रूप में स्थापित किया है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2010-11 में शुरू किया गया था। कम्पनी की पहली चावल मिल ने 12 जून 2012 को परिचालन शुरू किया था। 2018 में दूसरी मिल और 2023 में तीसरी मिल के ...









