Wednesday, March 18

सीमांचल

पुलिस व एसएसबी के संयुक्त अभियान में 1 क्विंटल 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

पुलिस व एसएसबी के संयुक्त अभियान में 1 क्विंटल 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध पूर्वी चंपारण पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिख रही है।इस बीच एक बार फिर आदापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा )के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार,आदापुर थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है। जिसके बाद एसएसबी के सहयोग से आदापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आदापुर थाना क्षेत्र के लहरा टोला सैनिक रोड के समीप छापेमारी करते हुए लगभग 1क्विंटल10 किलो गांजा बरामद किया गया है।जिसकी कीमत22लाख रुपए आंकी गई है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के प्रमोद महतो के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्कर स...
रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वैक्षिकरक्तदान शिविर 4जनवरी को , पहुंचेगी बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (पटना )की ब्लड मोबाइल बस

रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वैक्षिकरक्तदान शिविर 4जनवरी को , पहुंचेगी बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (पटना )की ब्लड मोबाइल बस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार राज्य रक्ताधान परिषद पटना के निर्देश पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,पटना एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रक्सौल में शनिवार को स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।इसके लिए विशेष रूप से रक्त संग्रह हेतु ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसोर्टेशन वैन विभागीय स्तर पर पटना से रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसको ले कर तैयारी और सफलता हेतु आयोजित बैठक के बाद रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।ब्लड मोबाइल बस शनिवार की सुबह पहुंच जायेगी और सुबह के 10बजे से रक्तदान अभियान शुरू होगा।यहां 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने आमजनो युवाओं से रक्तदान के लिए अपील करते हुए ...
रक्सौल में आईओसी डिपो के पास रेल ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी रेल पुलिस

रक्सौल में आईओसी डिपो के पास रेल ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी रेल पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
voiceofraxaul.com रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में इंडियन ऑयल डीपो के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।रेल पुलिस इस बारे में जांच में जुट गई है कि यह मामला आत्महत्या का है या दुर्घटना का!फिलहाल,आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रतर करवाई में जुटी हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक उक्त मृतक काला जैकेट, हल्के नीले रंग की पैंट, काले जूते, हाथ में घड़ी, और चश्मा पहना हुआ था। पॉकेट से कुछ नकदी और आधार कार्ड आदि बरामद हुआ है,जिस पर महेश गोस्वामी,पिता बद्री प्रसाद गोस्वामी,जन्म1973, मध्य प्रदेश ,107जवाहर वार्ड4, नूतन कोलणी ,पीभी ,कारोंदीया टोला अंकित है। फिलहाल शव की तस्दीक की जा रही है कि वह महेश गोस्वामी ही है या नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू क...
अबोध बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मशार, स्वच्छ रक्सौल  संस्था द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित  बालिका गृह मोतिहारी भेजा !

अबोध बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मशार, स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बालिका गृह मोतिहारी भेजा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।कहते हैं, मां ममता की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपने बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन रक्सौल शहर में एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां अपनी बच्ची को रेल लाइन के पास झाड़ियों में असुरक्षित छोड़कर चली गई। इस घटना से मां की ममता शर्मसार हुई है।वहीं, क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार की सुबह रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1अंतर्गत परेउवा में स्थानीय ग्रामीणों ने रक्सौल रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 34 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात बच्ची को बरामद किया गया,जो करीब पांच माह की बताई गई है।जो लावारिश पड़ी थी और लगातार रो रही थी।कड़ाके की ठंड के बीच (जीवित) बच्ची के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।वहीं...
नव वर्ष पर हादसा :नेपाल में पिकनिक मनाने गए पांच भारतीय युवक हादसे में हुए घायल,एस्कार्पियो अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी!

नव वर्ष पर हादसा :नेपाल में पिकनिक मनाने गए पांच भारतीय युवक हादसे में हुए घायल,एस्कार्पियो अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नव वर्ष पर बुटवल के रास्ते लुंबिनी की ओर जा रहे भारतीय पर्यटकों से भरा एक स्कार्पियो बुधवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गई,जिसमे चालक सहित छह लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर के निवासी के रूप में हुई हैं,जिन्हे इलाज हेतु लुंबिनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।हालाकि,घायलों को उचित इलाज के बाद छूटी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त दुर्घटना पाल्पा के बगनासकाली गांव पालिका वार्ड3 स्थित आर्यभज्यांग और भालू खोला के बीच सघन वन क्षेत्र में हुई थी,जहां भारतीय एस्कार्पियों संख्या,बीआर 22बीडी 2023 वन क्षेत्र अंतर्गत भालू खोला में 150मीटर नीचे खाई में जा गिरी।सूत्रो के मुताबिक,पोखरा से लुंबिनी की ओर जा रही एस्कार्पियो अनियंत्रित हो कर दुर्घटना की शिकार हुई थी। स्कार्पिओ दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।सभी घायल नागर...
आधुनिक लैब जांच रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ

आधुनिक लैब जांच रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नही लगेगा होम विजिट का अतिरिक्त शुल्क ,लोगों को बाहर जाने या सैंपल भेजने का झंझट खत्म रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में विभिन्न प्रकार के सामान्य लैब जांच के साथ विशेष प्रकार की विभिन्न जांच की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। ऐसे में अब जांच कराने मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है।नव वर्ष के मौके पर बुधवार को हॉस्पिटल प्रांगण में एक नए आधुनिक लैब का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार के पिता रामाशीष प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस सम्बन्ध में एनएमसीएच के अस्सिटेंट प्रोफेसर एम.डी. पैथोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. शिम्पी रानी एवं माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. संजीव मिश्रा ने बताया कि सामान्य जांच तो पूर्व से शहर सहित हॉस्पिटल में होता रहा है, परन्तु अब यहां सभी आधुनिक जांच भी किया जाएगा। पहले ब्लॉड एवं यूरिन ...
रक्सौल:ट्रैक्टर से कुचल कर रेलकर्मी की मौत,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन!

रक्सौल:ट्रैक्टर से कुचल कर रेलकर्मी की मौत,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में ट्रैक्टर से कुचल कर एक रेल कर्मी की मौत हो गई।मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र के मसवास पंचायत के वसतपुर निवासी गोपाल पटेल के पुत्र सुरेश पटेल के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर जम कर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।मृतक के परिवार को मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,घटना गुरुवार की शाम घटित हुई। रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा तिलावे पुल के समीप सैनिक सड़क में एसएसबी के पूर्व कैंप के पास यह घटना हुई। बिना नंबर के मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट बाईक संख्या बीआर 05ए 09063 आ गई,जिस कारण यह हादसा हुआ। जिसमे बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाईक सवार का सर पूरी तरह से कुचल गया। ट्रेक्टर चालक हादसे के बाद फ...
रक्सौल में शीघ्र बनेगा एयरपोर्ट,कैबिनेट की बैठक में पास होगी रकम:सांसद डा संजय जायसवाल

रक्सौल में शीघ्र बनेगा एयरपोर्ट,कैबिनेट की बैठक में पास होगी रकम:सांसद डा संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। पश्चिम चंपारण के सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रक्सौल के हरैया स्थित विधायक आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कीप्रगति यात्रा रक्सौल वासियों के लिए सुखद रही।उन्होंने साफ कर दिया की इसका विस्तार और विकास जरूरी है।जितनी भी जमीन की जरूरत होगी ,मिलेगी।अब यहां एयरपोर्ट जल्द बनेगा।इसका डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 जनवरी को ही एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का परमिशन दे दिया था। जिसका 3 डी मैपिंग भी हो गई है और जमीन अधिग्रहण में 211 करोड़ रुपए वित्त विभाग से एप्रूव भी हो चुका है। कैबिनेट की बैठक में आवश्यक फंड पास भी हो जाएगा,जिसके बाद रक्सौल में एयरपोर्ट बनने का मार्ग भी खुल जायेगा। रक्सौल एयरपोर्ट बनने से न केवल रक्सौल के विकास को बल मिलेगा,बल्कि,सीमा क्षेत्र में कनेक्...
सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती,सांसद डा संजय ने कहा-मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है पूर्व पीएम अटल जी का सपना!

सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती,सांसद डा संजय ने कहा-मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है पूर्व पीएम अटल जी का सपना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। स्व बाजपेई के इस जन्म शती समारोह का आयोजन हरैया स्थित विधायक आवास पर धूम धाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संजय जायसवाल,विधायक प्रमोद सिन्हा,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,जिलाध्यक्ष अशोक पांडे आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक और पुष्प अर्पण कर किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि अटल जी ने सशक्त और समर्थ भारत का सपना देखा था, जो अब मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने अपना जीवन भारत के विकास और संगठन के लिए समर्पित किया। बिहार में एक लाख करोड़ की फैक्ट्री और सड़कों का जाल उनके विजन का परिणाम है। वे देश के सबसे बड़े राजनीतिक चिंतक थे। उन्ह...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने असहाय महिलाओं के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने असहाय महिलाओं के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। मानव सेवा हेतु संचालित माहेर ममता निवास में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई द्वारा असहाय एवं बेसहारा महिलाओं को क्रिसमस के शुभ अवसर पर एक छोटी सी खुशी देने के लिए क्लब के अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स,सचिव लायन बिमल सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,पूर्व अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने केक काटा और उन्हें गर्म कपड़े दिया।माहेर ममता निवास की महिलाओं ने सभी सदस्यों की आरती की और मंगल टीका लगाया गया।'मंगल गान जोत से जोत जलाते चलो,प्रेम की गंगा बहाते चलो.'जैसे गीत.से मानवता का संदेश भी दिया।क्रिसमस केक काट कर सबको खिलाया गया। मानवता की सच्ची सेवा बेसहारों को सहारा और प्रेम देना ही है। संस्थान के केयर टेकर बीरेंद्र कुमार एवं सुप्रिया बोदरा ने सभी लायन सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात् ममता निवास का अपना भवन जो कनना में निर्माण हो रहा है उसको ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!