नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की ने अब नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।वे नेपाल की पहली महिला प्रधान मंत्री हैं । शुक्रवार रात 8:45 बजे (स्थानीय समय) राष्ट्रपति निवास शीतल निवास में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। देश में सियासी भूचाल और भूकंप के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। सुशीला कार्की कोई आम चेहरा नहीं हैं। उन्होंने 1979 में कानून का अभ्यास शुरू किया और 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त हुईं। वहीं जुलाई 2016 से जून 2017 तक सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रही थी।
जनता में लोकप्रिय हैं सुशीला कार्कीउनकी पहचान ईमानदार, निष्पक्ष और सशक्त महिला नेता के रूप में है। खासकर संक्रमणक...









