डीआरएम रबिन्द्र जैन ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश !
रक्सौल।(vor desk )। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने रक्सौल स्टेशन और रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने रेलवे माल गोदाम का निरीक्षण किया और उसे विकसित करने के मुद्दे पर चर्चा की।साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। वहीं,रेल विद्युतीकरण का भी जायजा लिया। इस क्रम में स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने पहुच कर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।जिसमें रेल ओवर ब्रिज,फुट ओवर ब्रिज व रेल सड़क को लेे कर ध्यानाकर्षण किया।इस पर उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज का कार्य राज्य सरकार के एनओसी के कारण बाधित है ।बता दे कि शनिवार की दोपहर डीआरएम श्री जैन स्पेशल ट्रेन के सैलून से उतरे।इस दौरान रेल गुमटी से लगे इंडियन ऑयल डिपो के बगल से गुजर रहे रेलवे ओएचई वायर को अव्यवस्थित देख कर रेलवे के स्थानीय रेल कर्मियों से उसकी जानकारी ली। फिर इंडियन ऑयल अधिकारियो का ध्यानाकर्षण किया।इंडियन ऑयल डि...






