15 अक्टूबर को छौड़ादानों में सत्याग्रही करेंगें सांसद का घेराव,सवाल करेंगे की क्यों नही बन रही सड़क!
चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा दूसरे दिन पहुची रक्सौल,नुक्कड़ सभा मे सांसद और विधायक रहे निशाने पर!
रक्सौल।(vor desk)।'रेल लाओ,सड़क बनाओ' व पूर्व की भांति रेल चलाओ,समतल सड़क बनाओ के नारे के साथ आयोजित 'चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा' के दूसरे दिन रविवार को कोई 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद सत्याग्रहियों का कारवाँ रक्सौल पहुचा।रक्सौल के कौड़िहार चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में आह्वान किया गया कि उपेक्षा व बदहाली के लिए दोषी जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाए।एलान किया गया कि 15 अक्टूबर को छौड़ादानों में रेल ऊपरी पुल का उद्घाटन करने पहुच रहे सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का सत्याग्रहियों द्वारा घेराव किया जाएगा।वहीं,कहा गया कि यदि शीघ्र ही समस्या के समाधान की ठोस पहल नही हुई,तो,दूसरे चरण के आंदोलन की घोषणा होगी।सड़क पर जन सैलाब उमड़ेगा।सरकार और जन प्रतिनिधियों से हिसाब लिया जाएगा।
बता दे कि निरन्तर धरना-प्र...









