Monday, September 7

रक्सौल आसपास

एसएसबी द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली,बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ!

एसएसबी द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली,बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन(पंटोका) द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन जागरूकता रैली निकाली गई।इस क्रम में एससबी 47 वीं बटालियन के अधिकारी व जवान, चाईल्ड लाईन , एनजीओ प्रयास व आशीष प्रोजेक्ट द्वार संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम राजकीय मध्य विद्यालय पंटोका के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबीन तथा झाड़ू इत्यादि सफाई संबंधित सामान का वितरण किया गया। तदोपरांत ग्रामीण व स्कूली बच्चों के साथ खुले में शौंच मुक्त कार्यक्रम के तहत रैली के माध्यम से सीमावर्ती गाँव पंटोका, हाजमा टोला, सिवान टोला मुर्तिया टोला के लोगों को जागरूक किया। साथ ...
इग्नू के दिसम्बर 2019 के सत्रांत  की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारम्भ!

इग्नू के दिसम्बर 2019 के सत्रांत की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारम्भ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में इग्नू दिसंबर 2019 सत्रांत की परीक्षा विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो0 दिनेश पांडेय की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई। प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी विषयों सर्टिफिकेट प्रोग्राम ,पीजी डिप्लोमा आदि प्रोग्रामों की परीक्षा इस केंद्र पर हो रही है। इस परीक्षा केंद्र पर 3000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं ।पर्यवेक्षक प्रो0 दिनेश पांडे ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हर उपाय किये गये हैं। पुस्तक मोबाइल एवं अन्य किसी भी तरह का चिट पुर्जा परीक्षार्थी को नहीं ले जाने दिया गया ।सभी परीक्षार्थी हॉल टिकट एवं परिचय पत्र लेकर परीक्षा में बैठे हैं। केंद्र अधीक्षक प्रो0 सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हर स्तर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो प...
मिशन इंद्रधनुष का हुआ शुभारम्भ, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को लगेगा टिका!

मिशन इंद्रधनुष का हुआ शुभारम्भ, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को लगेगा टिका!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का उदघाट्न रक्सौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने किया।मुखिया तब्बसुम आरा ने भी इस क्रम में बच्चों को प्रतिरक्षित करने के साथ इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. जीवन कुमार चौरसिया, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम सतीश कुमार शाही, डब्ल्यूएचओ के एफ.एम. अनिल कुमार, पर्यवेक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, एएनएम गीता कुमारी, संगणक अमरनाथ जी, सेविका उषा शर्मा, वार्ड सदस्य नजीर मियाँ, आशा फैसिलेटर गायत्री देवी, मीना देवी के साथ शिक्षक विजय कुमार, दीपक कुमार, मंदोदरी देवी तथा मोब्लाइजर आशा व उर्मिला देवी देवी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए सात केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण टीका दिलाना है। ...
मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए रामगढ़वा के अधकपरिया में निकाली गई जागरूकता रैली !

मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए रामगढ़वा के अधकपरिया में निकाली गई जागरूकता रैली !

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।( vor desk )। सघन मिशन इंद्रधनुष के सफलता हेतु ग्राम पंचायत राज अधकपरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा एक भी बच्चा छूटे ना, सुरक्षा चक्र टूटे ना , 0-5 साल तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर टिका जरूर लगवाएंगे जैसे गगनभेदी नारा लगाया गया। इस क्रम में बताया गया कि 3 दिसम्बर को ग्राम पंचायत राज अधकपरिया के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 7 दिसम्बर को 5 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार, सुशान्त कुमार, गौतम पांडेय, यूनिसेफ के रवि कुमार, केयर के निवित्त कुमार, आशा फैसिलेटर ललिता कुमारी आशा कार्यकर्ता नुरसब्बा खातून, लालसा देवी, चंद्रावती देवी, सीमा देवी आंगनबाड़ी सेविका म...
वरीय पत्रकार रामपुकार सिंह को शहरवासियों ने दी भाव -भीनी श्रद्धांजली,याद में नम हो गई आंखे!

वरीय पत्रकार रामपुकार सिंह को शहरवासियों ने दी भाव -भीनी श्रद्धांजली,याद में नम हो गई आंखे!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।वरिय पत्रकार व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस ("इंडिया)के रक्सौल इकाई संरक्षक दिवंगत रामपुकार सिंह के असामयिक निधन पर सोमवार को रामजानकी मंदिर परिसर स्थित विवाह भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के बुद्धिजीवी,समाजसेवी ,जनप्रतिनिधि,पत्रकार व साहित्यकार समेत गण मान्य ने भाग लिया ।इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामपुकार सिंह के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।लोगो ने कहा कि वे सहज व सरल ब्यक्तित्व के धनी थे ।एक सजग पत्रकार के साथ -साथ कुशल समाज सेवी भी थे ।वे भले ही आज हमारे बीच नही लेकिन उनकी यादे हमेशा हमारे साथ रहेगी ।कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा,पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ,उपमुख्य पार्षद काशीनाथ प्रसाद,जिलापार्षद इंद्राशन कुमार, समाजिक संस्था सम्भाव...
एसएसबी ने साढ़े अठारह लाख के 62 किलो गाँजा के साथ चार तस्करों को दबोचा!

एसएसबी ने साढ़े अठारह लाख के 62 किलो गाँजा के साथ चार तस्करों को दबोचा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के गढ़ी माई मेला को ले कर जहाँ बॉर्डर की सुरक्षा एजेंसी इन दिनों जहाँ पीपुल्स फ्रेंडली दिख रही है,वहीं,तस्कर अपनी ताक में हैं।इसी क्रम में बॉर्डर पर नेपाल से लाये गए गाँजा की खेप के साथ चार तस्करों को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त 62 किलोग्राम गाँजा जब्त किया गया है। जिसका अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 18 लाख 60 हजार रुपये आंका गया है। एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान में हेड लोडेड गांजा के बंडलों के साथ चार लोगों को दबोचा गया।वे नेपाल से लाये गए गाँजा की उक्त खेप को ले कर भारतीय क्षेत्र तक पहुच गए थे।जिसे सिधवलिया के रेलवे ढाला के समीप जब्त किया गया।उक्त गाँजा के साथ नेपाल के पोखरिया निवासी 61 वर्षीय राम बाबू सहनी, 31 वर्षीय अनिल कुमार, 26 वर्षीय सुग्रीव कु...
रक्सौल के वार्ड 8 व 9  में आधा दर्जन बच्चों की मौत से हड़कम्प,स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी!

रक्सौल के वार्ड 8 व 9 में आधा दर्जन बच्चों की मौत से हड़कम्प,स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। शहर के वार्ड 8 व 9 अंतर्गत गांधीनगर व इस्लामपुर मुहल्ले में पिछले एक सप्ताह के अंदर अज्ञात बीमारी से अब तक करीब आधा दर्जन बच्चों की हुई मौत से हड़कम्प मचा हुआ है।जबकि दर्जनों बच्चे इसकी चपेट में बताये गए हैं।लगातार हो रही घटना के बाद मुहल्लेवासी अपने-अपने बच्चों को लेकर क्षेत्र से पलायन कर गए है।यूं कहें कि ये मुहल्ले बच्चों से वीरान हो गए हैं।इसके पीछे अभिभावकों को डर है कि कही उनके जिगर के टुकड़े की अकाल मौत न हो जाएं।फिलवक्त,लगातार हुई मौत से खौफ कायम है।शहर के अति पिछड़े व अल्पसंख्यक बहुल इस इलाके में लोग यह नही समझ पा रहे हैं कि आखिर मौत का कारण क्या है?पीड़ित जनों का कहना है कि आधी रात के बाद बच्चों की मौत हो जाती है।पहले दम घूँटने लगता है।फिर मौत।जिन बच्चों की मौत होती है उनके शरीर पर चकते के रूप में हथेली जैसा छाप दृष्टिगोचर होता है।साथ ही उनके नाक से खून...
शारदा कला केंद्र व राइज संस्था द्वारा लड़कियों के आत्मरक्षार्थ कराटे ट्रेनिंग शिविर का आयोजन!

शारदा कला केंद्र व राइज संस्था द्वारा लड़कियों के आत्मरक्षार्थ कराटे ट्रेनिंग शिविर का आयोजन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के शारदा कला केंद्र व रिस्पॉन्सिबल इंडिविजुअल्स फॉर सोशल एंपॉर्मेंट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शांति निकेतन आदर्श विद्यालय के प्रांगण में कराटे शिक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे पड़ोसी देश नेपाल से आये कराटे शिक्षक राजन कुमार, रवि यादव, राजकुमारी, शमशाद अहमद अंसारी के द्वारा कराटे सिखाया जा रहा है। उक्त आयोजन केवल लड़कियों के लिए है जो निः शुल्क कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए शारदा कला केंद्र के संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इस तरह का आयोजन किया गया है। जिससे कि यह कराटे शिक्षा ग्रहण कर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं कर सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण आज से आने वाले करीब 4 रविवार को कराया जाएगा। वही बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कराटे शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ का भी ख्याल रखना जरूरी...
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के बैनर तले सोमवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के बैनर तले सोमवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

रक्सौल आसपास
वरीय पत्रकार स्वर्गीय रामपुकार सिंह को दी जायेगी भाव-भीनी श्रद्धाजंलि ** रक्सौल।(vor desk )।वरीय पत्रकार व नेशनल यूनियन ऑफ जरलिस्ट्स (इंडिया) के रक्सौल इकाई के संरक्षक सह रक्सौल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामपुकार सिंह के निधन के पश्चात दिनांक 02 दिसम्बर 2019 दिन सोमवार को 1 बजे दिन में शहर के रामजानकी मंदिर परिसर के सभागार में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी एनयूजेआई के अनुमंडल संयोजक पत्रकार बिपिन कुशवाहा ने दी। हर दिल अजीज पत्रकार रामपुकार सिंह के निधन से पत्रकारिता जगत में एक अपूर्णीय क्षति हुई है।उनके स्मृति में आयोजित इस श्रद्धाजंलि सभा मे रक्सौल के समाजसेवी ,बुद्धिजीवी,पत्रकार साहित्यकार समेत गण मान्य लोग शिरकत करेंगे। ...
भाजयूमो द्वारा वरीय पत्रकार स्व0 रामपुकार सिंह के स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित!

भाजयूमो द्वारा वरीय पत्रकार स्व0 रामपुकार सिंह के स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास
भाजयूमो नेताओं व सामाजसेवियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि,रक्सौल के आदर्श चौक पर हुई शोकसभा रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय आदर्श चौक पर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार रामपुकार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि वरीय पत्रकार व हर दिल अजीज शख्शियत रामपुकार सिंह का निधन इस शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे कई वर्षों तक प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे। सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे और हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।वही श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि एक बेबाक आवाज रामपुकार सिंह को इस शहर ने खो दिया ।उनके द्वारा बताए गए रास्ते उनके द्वारा किए गए कार्य को शहर कभी भ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!