कोरोना को ले कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने रक्सौल में बांटा मास्क व साबुन!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण को के ले कर जहाँ सीमा पर कड़ी जांच व एहतियात बरता जा रहा है,वहीं,इस मामले में सामाजिक संगठन जागरूक करते नजर आ रहे हैं।इस बार महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया और ऐसे लोगों को मास्क व साबुन आदि बांटे जो कम पढ़े लिखे या इसे खरीद करने में अक्षम हैं। इस कड़ी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों ने जागरूकता लोगों के बीच सलाह सुझाव देने के साथ साथ सैकड़ो लोगों में मास्क व साबुन को वितरण किया।
इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष विणा गोयल व सचिव सोनू काबरा ने बताया कि यह हमारा दायित्व है कि लोगों को जागरूक करें।क्योंकि,रिक्शा, ई रिक्शा व फल-सब्जी बेचने वाले भीड़ भाड़ में रहने व तरह तरह के लोगों के सम्पर्क में रहते हैं।ऐसे में उन्हें जागरूक होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हम सभी यह प्रतिज्ञा करें कि प्रधानमंत्र...









