Monday, September 7

रक्सौल आसपास

नेपाली सांसद प्रदीप यादव को रक्सौल कोरोना राहत केंद्र में नेपालियों से मिलना पड़ा महंगा,किये गए क्वरेंटाइन!

नेपाली सांसद प्रदीप यादव को रक्सौल कोरोना राहत केंद्र में नेपालियों से मिलना पड़ा महंगा,किये गए क्वरेंटाइन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
सांसद यादव के अनधिकृत भारत दौरे से गृह मंत्रालय सख्त,जिलाधिकारी से पूछा कैसे किया सीमा पार? पर्सा जिला प्रशासन ने सांसद प्रदीप यादव समेत दो नेपाली पत्रकार व ड्राइवर को भी किया गया क्वरेंटाइन,जांच शुरूसांसद ने कहा-जिलाधिकारी ने फोन कर कहा कि इज्जत की बात है,इसलिए घर पर हूँ, देखता हूँ क्या करना है!भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा-सांसद को मिलता है डिप्लोमेटिक पासपोर्ट,मित्र राष्ट्र जाने में कोई रोक नही! रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार से बिना अनुमति लिए नेपाल के पर्सा जिला के सांसद प्रदीप यादव द्वारा रक्सौल स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र के दौरे का मामला तूल पकड़ गया है। लॉक डाउन व सीमा सिल होने के बावजूद अधिकृत रूप से भारत जाने व लौटने के साथ क्वरेंटाइन किये गए लोगों से मुलाकात करने के मामले को नेपाल के गृह मंत्रालय ने गम्भीरता से लिया है।गृह मंत्रालय के निर्देश पर पर्सा जिल...
नगर परिषद के फॉगिंग से मच्छड़ नही भाग रहे, तो,कोरोना कैसे भागेगा!

नगर परिषद के फॉगिंग से मच्छड़ नही भाग रहे, तो,कोरोना कैसे भागेगा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल नगर परिषद के मॉस्कियूटो फॉगिंग से शहर में मच्छडों के प्रकोप से राहत! रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर में कोरोना वायरस रोक थाम व मच्छडों के प्रकोप को ले कर नगर परिषद ने बुधवार को मॉस्कियूटो फॉगिंग कराई है। शहर में इसको ले कर सकरात्मक प्रतिक्रिया आई है।जनता दल यू के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार व भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश धनोठिया का कहना है कि फॉगिंग से मच्छड़ कम हुआ है। वहीं,वार्ड 12 के नगर पार्षद रोहिणी शाह के पति बप्पी शाह का कहना है कि यह छिड़काव लगातार जारी रहेगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि नगर परिषद के फॉगिंग की जो प्रक्रिया है।वह केवल खानापूर्ती की तरह है। https://youtu.be/MobARV5is-g सिर्फ सड़क पर फॉगिंग की खानापूर्ति बताया गया कि वार्ड 6 व 12 से जुड़े बैंक रोड में ही फॉगिंग हुई।लेकिन,लोहापट्टी, ओल्ड आईओसी गेट रोड ,आकर्षण गली समेत ...
रक्सौल में लॉक डाउन के बीच मना हनुमान जयंती,कोरोना से मुक्ति के लिए हुई प्रार्थना!

रक्सौल में लॉक डाउन के बीच मना हनुमान जयंती,कोरोना से मुक्ति के लिए हुई प्रार्थना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
केक काट कर मनाया गया हनुमान जयंती रक्सौल।(vor desk )। हनुमान जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी हनुमान मंदिर को जयंती पर गेंदई के फूल व मालाओं, झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर कही सुंदरकांड का पाठ तो कही कीर्तन भजन व अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। लॉक डाउन के बीच जयंती घरों में मनाई गई।मंदिरों कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष पूजन अर्चन हुआ। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तजनों व श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य रही। शहर के मुख्यपथ स्थित आबकारी थाना परिसर में अवस्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना में भी भक्त नगण्य रहे।यहां हर वर्ष हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती रही है।लेकिन,इस बार बड़े आयोजन की बजाए सादे समारोह में पूजन सम्पन्न हुआ।पंडित उज्ज्वल मिश्रा व विजय मिश्रा ने पूजनोत्सव का नेतृत्व किया।मौके पर गोविंद मरोदिया ने बताया कि इस बार लॉक डाउन की वजह से बड़ा आयोजन...
राशन डीलरों द्वारा प्रति यूनिट 500 ग्राम कम अनाज देने पर आदापुर मुखिया संघ नाराज!

राशन डीलरों द्वारा प्रति यूनिट 500 ग्राम कम अनाज देने पर आदापुर मुखिया संघ नाराज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
मुखिया संघ की बैठक,डीएम को की गई शिकायत रक्सौल।( vor desk )। आदापुर में मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद साह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई ।इस बैठक के बाद जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के पास मुखिया संघ के द्वारा आवेदन प्रेषित किया गया। जिसमे कहा गया कि आदापुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के द्वारा अपने मनमाने ढंग से राशन वितरण किया जा रहा है।एवं प्रति यूनिट पांच सौ ग्राम कम देने की शिकायत मिल रही है। इधर,बैठक के क्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद साह ने बताया कि मिली शिकायतों के बारे में पूछा गया तो जन वितरण दुकानदारों ने बताया कि जो भी बात करना है आप प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात कीजिये हम लोगो का सभी कार्य आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश से होता है। श्री साह ने बताया कि हम लोग कई बार आदापुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलने की कोशिश की लेकिन वो नही ...
लॉक डाउन में रक्सौल स्टेशन को मिली उपलब्धि:स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह चुने गए कोरोना महा योद्धा!

लॉक डाउन में रक्सौल स्टेशन को मिली उपलब्धि:स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह चुने गए कोरोना महा योद्धा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
कोरोना महा योद्धा बने रक्सौल के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल रेलवे के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को कोरोना का महायोद्धा चुना गया है।बताते चले कि स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने लॉक डाउन के अवधि में रक्सौल स्थित माल गोदाम में मालगाड़ियों का परिचालन करवाने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है। लॉक डाउन के घोषणा के बाद सभी मेल एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद करवा दिए गए और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु माल गाड़ियों का परिचालन सरंक्षित तरीके से करवाते हुए माल गाड़ियों का परिचालन जारी कराए रखे गए। इसी दौरान रक्सौल माल गोदाम में 04 रैक तथा आईडीबीआर नेपाल में 40 रैक सामग्रियों का आगमन हुआ ।श्री सिंह ने उपरोक्त सभी रेकों का परिचालन संरक्षित तरीके से करवाते हुए ससमय अनलोडिंग करा कर वापस भेज दिया । यही नही श्री सिंह के द्वारा माल गोदाम के मज...
लॉक डाउन के कारण घर में लॉक बच्चों से ई- परीक्षा ले रहा है भारती पब्लिक स्कूल!

लॉक डाउन के कारण घर में लॉक बच्चों से ई- परीक्षा ले रहा है भारती पब्लिक स्कूल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
ई परीक्षा दे रहे बच्चे रक्सौल।(vor desk )। कोरोना वायरस के रोक थाम को ले लॉक डाउन के कारण पठन पाठन भी प्रभावित हुआ है।वहीं,छात्र-छात्राओं का सत्र भी प्रभावित होता दिख रहा है।इसको ले कर विभिन्न स्कूलों ने ई लर्निंग व ई परीक्षा की व्यवस्था की है। ताकि,बच्चे घर पर बैठ कर अवसाद के शिकार न हो। और पढ़ाई भी जारी रहे।इसी कड़ी में 14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई एवं परीक्षाएं दोनो के लिए शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों की ई परीक्षा और पढ़ाई का निर्णय लिया।जिसके तहत ई परीक्षा आरंभ हो गई है ।जिसको अभिभावक सकरात्मक ले रहे हैं ।स्कूल के निदेशक मनीष दुबे ने बताया कि अभिभावक स्वयं बच्चों की परीक्षा ई -प्रश्न पत्र के आधार पर ले रहे हैंl प्रत्येक दिन 10:00 बजे प्रश्न पत्र कक्षा के वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया जाता है। अभिभावक स्वयं बैठकर 10:30 ब...
नेपाल-भारत आपसी सहयोग से ही जीत सकते हैं कोरोना से जंग:प्रदीप यादव

नेपाल-भारत आपसी सहयोग से ही जीत सकते हैं कोरोना से जंग:प्रदीप यादव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
नेपाली नागरिकों से हाल चाल लेते नेपाली सांसद प्रदीप यादव रक्सौल।( vor desk )।कोविड 19 संक्रमण की रोक थाम को ले कर लॉक डाउन व बिहार- नेपाल सीमा के सील होने के बीच नेपाल के पर्सा जिला के क्षेत्र 1 के सांसद व समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव ने रक्सौल में सरकार द्वारा बनाये गए कोरोना आपदा राहत केंद्र में रह रहे नेपाली नागरिकों से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। लॉक डाउन व सीमा सील होने की वजह से बिहार के बोधगया में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक दिए जाने से नेपाल नही जा सके थे।और पिछले एक सप्ताह से स्वजनों के साथ कुल 13 लोग इस राहत केंद्र पर रह रहे हैं। सभी नेपाल के रुकुम जिला के रहने वाले हैं।वहीँ, एक युवक बारा जिला का है।जवकि, पटना में होटल में काम करने वाले नेपाल के पर्वत के दो युवक आज ही पहुँचे हैं।उन्होंने बताया कि पैदल ही आ रहे थे,लेकिन,एक ...
अमेरिकी संस्था राइजिंग स्टार ने लॉक डाउन में कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए बढ़ाये हाथ!

अमेरिकी संस्था राइजिंग स्टार ने लॉक डाउन में कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए बढ़ाये हाथ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में भुखमरी के शिकार हो रहे बिहार के कुष्ठ रोगियों के परिवार की मदद के लिए अमेरिकी संस्था राइजिंग स्टार आउट रिच इंडिया आगे आई हैं। रक्सौल के सुंदरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से कोरोना महामारी के तहत पूरे देश मे लॉक होने होने के कारण कुष्ठ पीड़ित परिवारों के सामने भूख मरी की नौबत को दूर करने के लिए पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी तथा मुजफ्फरपुर जिला स्थित 21 कुष्ठ आश्रमों मे सहायता दी जा रही है। राईजिंग स्टार के डाइरेक्टर शुकु तप्पन ने बताया कि प्रति परिवार 5किलो चावल, 5किलो आटा, 1किलो दाल, 1लीटर तेल एवं 1साबुन निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं। https://youtu.be/IE1G_5sVsko उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में समाज से बहिष्कृत लोगों को मदद नही मिल पाती।ऐसे में उन्हें मदद करना हमारा दायित्व है। इस बाबत...
बेतिया जेल से छूट कर आये नेपाली युवक का सहारा बना रक्सौल का राहत केंद्र !

बेतिया जेल से छूट कर आये नेपाली युवक का सहारा बना रक्सौल का राहत केंद्र !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल के कोरोना आपदा राहत केंद्र पर जांच करते डॉ मुराद आलम रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र लॉक डाउन व बॉर्डर सील होने के कारण फंसे लोगों के लिए सहारा बना हुआ है।इसी में मंगलवार को बेतिया जेल से छूटे एक नेपाली कैदी को भी शरण मिली।बताते हैं कि बेतिया से रक्सौल आने के बाद उक्त युवक नेपाल जाने के लिए परेशान था। लेकिन,सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर पार करने की इजाजत नही दी।इसके बाद उसे हजारीमल हाई स्कूल में राहत केंद्र पर शरण मिली।सूत्रों ने बताया कि उक्त युवक बारा जिला के कलैया का रहने वाला है।इधर,मुजफ्फरपुर के भी पांच लोगों के लिए भी केंद्र सहारा बना।सबो की स्क्रिनिंग व जांच डॉ मुराद आलम ने की।बता दे कि केंद्र पर करीब बीस लोग पहले से रह रहे हैं।जिसमें 13 नेपाली हैं । ...
लॉक डाउन में चोरों की सक्रियता बढ़ी,पिकअप व सूमो की बैट्री व कागजात चोरी!

लॉक डाउन में चोरों की सक्रियता बढ़ी,पिकअप व सूमो की बैट्री व कागजात चोरी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है।शहर के नागा रोड वार्ड नं 23 में बीती रात्रि एक पिक अप संख्या बीआर05जी ए9903 व एक सूमो वाहन संख्या बीआर06पी ए3579 का शीशा तोड़ कर अज्ञात चोरो ने बैट्री,त्रिपाल व म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य समान चोरी कर लिया।साथ ही वाहन के कागजात भी उड़ा लिए।जो वाहन में ही रखे गए थे। बताया गया कि उक्त वाहन मोहल्ले के बीचों बीच अवस्थित फ़ील्ड में खड़े थे।वाहन अशोक कुमार तुलस्यान व रंजन कुमार का बताया गया है।पिक अप एक ट्रांसपोर्ट की गाड़ी है।ट्रान्सपोर्ट कर्मी मंटू गुप्ता के मुताबिक,यह पिक अप लॉक डाउन की वजह से खड़ी थी। सूमो चालक सोनेलाल प्रसाद व मंटू गुप्ता द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस बीच अहले सुबह ही नागा रोड मुहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति को बैट्री के साथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया था।उक्त मामले को ले...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!