शिक्षक नन्द लाल साथी हुए सेवा निवृत,विदाई समारोह में छलक पड़े आंसू!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर के राजकीय प्राथमिक विधालय गुदरी अनुसूचित के प्रधानाध्यापक नंदलाल साथी के सेवा निवृत्त होने पर शिक्षकों व बुद्धिजीवियों के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उद्घाटन सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता, रक्सौल युवा मंच के सचिव भैरव प्रसाद,शिक्षक राजेश कुमार,रविन्द्र मिश्रा,समेत राजकिशोर प्रसाद,रामजी प्रसाद ,राजू गुप्ता,आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व विद्यालय की शिक्षिका रानी कुमारी के द्वारा रिटायर शिक्षक नंद लाल साथी को श्री मदद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुये सीमा जागरण मंच के महेश अग्रवा...









