Monday, June 22

रक्सौल आसपास

क्रिसमस डे के पूर्व संध्या रक्सौल में गीत संगीत के बीच निकली कैरोल यात्रा,हुआ भव्य स्वागत!

रक्सौल आसपास
क्रिसमस पर प्रभु यीशु जन्म के स्वागत ईसाई धर्मावलम्बियों ने जम कर मनाई खुशियां रक्सौल।(vor desk )।"झूमेंगे गाएंगे ….ताली बजायेंगे …आज पैदा हुआ है ….यीशु मसीह …खुशियां मनाएंगे! जैसे गीत-संगीत के बीच क्रिसमस डे के अवसर पर डंकन हॉस्पिटल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा शहर में क्रिसमस डे के अवसर पर गाजे बाजे के साथ कैरोल यात्रा का आयोजन किया गया।कैरोल यात्रा का शहर के विभिन्न स्थलों पर जम कर स्वागत हुआ।शहर के रूप बहार चौक ,बैंक रोड व आदर्श चौक पर गीत संगीत के बीच प्रभू यीशु के सन्देश दिए गए।इस कैरोल यात्रा में मुख्य रूप से डंकन हॉस्पिटल के चिकित्सक समेत नर्सिंग स्टूडेंट्स व ईसाई धर्मावलम्बी शामिल हुए। बता दे कि प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व के रुप में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल के चर्च...
धूम धाम से मना सेवक संजय नाथ जन्मोत्सव सह काली न्यास विद्यालय का वार्षिकोत्सव !

धूम धाम से मना सेवक संजय नाथ जन्मोत्सव सह काली न्यास विद्यालय का वार्षिकोत्सव !

रक्सौल आसपास
पटना के अरविंद श्रीवास्तव को मिला समाजसेवा के लिए पीठाधीश पुरस्कार-2019 रक्सौल।(vor desk )।सेवक संजयनाथ कालीन्यास विद्यालय के वार्षिकोत्सव सह वामाचार्य सेवक संजयनाथ महाराज का 53वां जन्मदिवस समारोह नवनिर्मित 'सेवक संजयनाथ कालीन्यास सभा भवन' में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रक्सौल एसडीएम अमित कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना के सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. शंकर नाथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नृत्य संगीत और प्रहसन के जरिये समां बांध दिया। हैदराबाद रेप कांड पर आधारित नृत्य नाटिका ने समाज को अपनी सोच बदलने का संदेश दिया। इस नाटिका में शामिल छात्राओं को एसडीएम श्री कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों अभिभावक एवं भक्...
@विज्ञापन           मुफ़्ती व पूमा के रक्सौल ड्यूल ब्रांड स्टोर में मुफ़्ती के परिधान पर मिल रहा फ्लैट 40 प्रतिशत ऑफ!

@विज्ञापन मुफ़्ती व पूमा के रक्सौल ड्यूल ब्रांड स्टोर में मुफ़्ती के परिधान पर मिल रहा फ्लैट 40 प्रतिशत ऑफ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।ऑफ सीजन में फैशन की दुनियां में जाने पहचाने इंटरनेशनल ब्रांड 'मुफ़्ती' के परिधानो के सेल पर फ्लैट 40 प्रतिशत ऑफ का ऑफर शुरू है। रक्सौल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के बगल में अवस्थित इस शो रूम में मेंस वेयर पर यह छूट नव वर्ष के अवसर पर दिया जा रहा है। 'एक्सलूसिव मुफ़्ती एन्ड पूमा ड्यूल ब्रांड स्टोर' यानी सागर फैशन के संचालक आकाश कुमार व सागर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि नव वर्ष के अवसर पर मुफ़्ती के परिधानों की खरीद पर यह ऑफर लागू है।मुफ़्ती एक अन्तरष्ट्रीय ब्रांड है।जिसका शो रूम रक्सौल में धूम मचा रहा है।इसमे पूमा का ट्रैक सूट,फुट वियर व स्पोर्ट्स कलेक्शन ,वुलेन आइटम आदि उपलब्ध है।जबकि,मुफ़्ती का शर्ट, टी शर्ट,जीन्स ,ब्लेजर,जैकेट आदि मेंसवेयर उपलब्ध होगा।उन्होंने बताया कि अन्तराष्ट्रीय स्तर के शहर रक्सौल में अन्तरष्ट्रीय स्तर के ब्रांड शो रूम से...
सहकारिता कार्यक्रम को जन मानस तक पहुंचाये करें जनप्रतिनिधि:मुल्क नाथ

सहकारिता कार्यक्रम को जन मानस तक पहुंचाये करें जनप्रतिनिधि:मुल्क नाथ

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।जोकियारी पैक्स के नवनिर्वाचित yuकार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह जोकियारी में आयोजित हुआ। जिसमें शपथ ग्रहण करवाते हुए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुल्क नाथ त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और अध्यक्ष से सहकारिता के कार्यों को धरातल पर पहुंचाने का आह्वान किया।ताकि,जन मानस लाभान्वित हो।कृषकों को लाभ मिल सके। जोकियारी पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद ने उपस्थित जनसभा में सहकारिता के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का वादा किया। मौके पर उपस्थित पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों से उपस्थित जनसभा को अवगत कराते हुए कहा कि नए अध्यक्ष को और उनके पूरी टीम को हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। ताकि जोकियारी पंचायत की जनता सहकारिता से जुड़ी रहे। मौके पर सभी कार्यकारिणी के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में पैक्स सदस्य, हरनाह...
बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

रक्सौल आसपास
31 दिसम्बर को नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होगा कार्यक्रम,महिला पदाधिकारी होंगी सम्मानित! रक्सौल।( vor desk )।सीतामढ़ी में आयोजित हुए बिहार प्रादेशिक महिला मारवाड़ी सम्मेलन के 19 वें प्रांतीय अधिवेशन में सम्मेलन के रक्सौल शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है।वहीं, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड बीना गोयल को प्रदान किया गया है।साथ ही संकल्प पत्रिका सहयोग पुरस्कार भी रक्सौल शाखा को मिला है।इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल शाखा की सचिव सोनू काबरा ने बताया कि इस पुरस्कार ने हमारा मनोबल बढ़ाया है।सचिव सोनू काबरा समेत ज्योति शर्मा, शिखा रंजन ,अनुराधा शर्मा ,मीणा भरतीया आदि भी सीतामढ़ी अधिवेशन में उपस्थित थी। इधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सीताराम गोयल,भारत विकास परिषद के सचिव उमेश सिकरिया आदि ने एक बैठक के बाद महिला सम्मेलन को की रक्सौल शाखा की इस उप...
एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। राजद के रक्सौल स्थित अनुमंडलीय कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।राजद के जिला महा सचिव सह रक्सौल विधान सभा 10 के विधान सभा प्रभारी राम एकबाल यादव की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में नागरिकता संसोधन विधेयक के विरोध में बिहार प्रदेश राजद द्वारा आहूत आगामी 21 दिसम्बर के बिहार बन्द को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में आमजनता से सड़क पर उतरने का आह्वान किया गया।साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का जम कर विरोध किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि बन्दी को ले कर 20 दिसम्बर की सन्ध्या पांच बजे रक्सौल बाजार में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा।साथ ही व्यापारी बंधुओं से बाजार को बन्द रखने की अपील की जाएगी।यह कार्यक्रम अम्बेडकर चौक से बाटा चौक तक होगा।वहीं,21 दिसम्बर को इसी स्थल से बिहार बन्द के लिए राजद नेता कार्यक...
एसएसबी  47 वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन !

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47वीं बटालियन पनटोका के "डी" समवाय महदेवा में मंगलवार को नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम 2019-2020 का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राजकुमार खालको,उप-कमांडेंट राकेश कुमार समेत अन्य ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया।इस दौरान अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि एसएसबी के कारण भारत-नेपाल की सीमा सुरक्षित है।एसएसबी का समुदाय आधारित कार्यक्रम सराहनीय है।इससे बच्चों व युवाओं को अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए दौड, लंबी कूद,ऊंची कूद,म्यूजिकल चेयर, चित्रकला इत्यादी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । साथ ही साथ ग्रामीण व किसानों के लिए अनेक प्रकार के कृषि उपकरण जैसे फावड़ा, कुदाल, हसुआ, दराती आदि का वितरण किया गया ।जिलाध्यक्ष श्री...
युवा वरुण सिंह के हाथों में नेतृत्व मिलने से प्रदेश में रक्सौल की बनेगी अलग पहचान:प्रो0 अनिल

युवा वरुण सिंह के हाथों में नेतृत्व मिलने से प्रदेश में रक्सौल की बनेगी अलग पहचान:प्रो0 अनिल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार एवं जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे,राजकिशोर राय भगत ने रक्सौल सांगठनिक जिला के अध्यक्ष पद पर वरुण कुमार सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है ।पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रो0 सिन्हा ने कहा कि वरुण सिंह एक युवा नेता है साथ ही संगठन के छोटे-छोटे दायित्व को आज तक संभालते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते रहे हैं। युवा के हाथ में नेतृत्व मिलने से संगठन को और बल मिलेगा और रक्सौल जिला संगठन की दृष्टि से बिहार में एक स्थान प्राप्त कर सकेगा। भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, पिंटू गिरी, उदय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव सागर, मनोज शर्मा , राकेश वर्मा राम शर्मा इंजीनियर प्रवीर रंजन,प्रभात कुमार वर्णवाल आदि...
स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। "स्वच्छता ही सेवा है!" के मूलमंत्र के साथ भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के प्रांगण में स्वच्छता पखवाडा मनाया गया।इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर पोस्ट के कार्यवाहक प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कस्टम,क्वेरेण्टाइन , आईसीपी समेत विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी व कर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।साथ ही प्रेरित किया कि सफाई को जीवन का अंग बनाना चाहिए,क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।स्वच्छ रह कर ही निरोग रहा जा सकता है।बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।मौके पर भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के कार्यवाहक प्रबंधक विशाल कुमार मिश्रा, कस्टम सुप्रिडेंट बी0 के0 मिश्रा, प्लांट क्वॉरेंटाइन शिवकुमार, बालमोरी के पियूष व एसएसबी सुरक्षा अधिकारी अभिरंजन कुमार आदि उपस...
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

रक्सौल आसपास
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मिल रही है बधाई रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ जहां पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है ।उसी क्रम में आज बिहार प्रदेश कार्यालय से संगठन विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को मनोनीत किया गया। इसकी पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी व चनपटिया के विधायक प्रकाश राय ने करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा है। ज्ञात हो कि वरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी के इस सांगठनिक जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुके हैं। और वह नरकटिया विधानसभा के बनकटवा मंडल के निवासी हैं।उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण लोकसभा ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!