जनता कर्फ्यू’ को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर अभूतपूर्व बन्दी,घरों में कैद हुए नागरिक!
रक्सौल।(vor desk)।चीन से उत्पन्न 'कोरोना वायरस' से लड़ाई में भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के नागरिक चौकस दिखे।पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने में उनकी ततपरता व प्रतिबद्धता अभूतपूर्व रही।इसीलिए ,राजनीतिक अपील के बाद भी बन्दी को धत्ता बताने वाले रक्सौलवासी 'जन कर्फ्यू' में घरों में कैद हो गए।दुकानो को बन्द रखा।सड़को पर निकलने से भी परहेज किया।कुल मिला कर यह अभूतपूर्व स्थिति रही।रक्सौल की जनता ने जन कर्फ्यू को सफल बनाया। सुबह पौने सात बजे से पहले लोगों ने अख़बार खरीद ली।दूध खरीद लिए।उसके बाद यह सेवा दुकाने भी बन्द हो गईं।दवा दुकान को छोड़ कर दोपहर तक एक भी दुकानें नही खुलीं।इक्का दुक्का लोग व वाहनों को छोड़ दें,तो सभी सड़के सुन सान रहीं।
रेलवे स्टेशन पर भी अभूतपूर्व नजारा रहा।स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनें बन्द हैं।यात्री नजर नही आ रहे।यह म...









