Monday, June 22

रक्सौल आसपास

रक्सौल प्रशासन ने जारी किया आवश्यक वस्तुओं की दर तालिका,बाजार में ‘लॉक डाउन’ बे -असर!

रक्सौल प्रशासन ने जारी किया आवश्यक वस्तुओं की दर तालिका,बाजार में ‘लॉक डाउन’ बे -असर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। कोरोना वायरस संक्रमण रोक थाम को ले कर पूरे देश में लॉक डाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की काला बाजारी चल रही है।तो,बाजार में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।वार्ड 21 और 12 स्थित अनेकों दुकानों के संचालक न तो लॉक डाउन के नियमो का पालन कर रहे हैं।न ही ग्राहकों से करा रहे हैं।हालात, वही है जो आम दिनों की मंडी में होती है।सोशल डिस्टेंस का तो बिल्कुल भी पालन नही किया जा रहा। दुकानदार मास्क नही पहन रहे।भीड़ भी खूब लगा रहे हैं।उधर,खुली सीमा के रास्ते खाद्य पदार्थो की तस्करी भी चल रही है। इसको ले कर डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर एसडीओ अमित कुमार ने न केवल बाजार पहुच कर जायजा लिया। दुकानदारों को चेतावनी दी और हड़काया भी।वहीं,खुदरा व थोक समानों की दर तालिका भी सार्वजनिक कर दी। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि आवश्यक सामानों के दाम तय कर सार्वजनिक कर ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल की अपील:’देशव्यापी ‘लॉक डाउन’ को सफल बनायें!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल की अपील:’देशव्यापी ‘लॉक डाउन’ को सफल बनायें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तीन सप्ताह यानी 14 अप्रैल तक देश भर में लॉक डाउन की घोषणा को बताया जरूरी कदम डॉ0 संजय जायसवाल ने की अपील-'भाजपा कार्यकर्ता बिहार की जनता के साथ अडिगता के साथ खड़े होकर कार्य करे रक्सौल।(vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा है कि जन कर्फ्यू की तरह।देश व्यापी लॉक डाउन को सफल बनायें।यह कर्फ्यू की तरह ही है।जो देश हित मे जरूरी कदम है।इसकी गम्भीरता को समझने की जरूरत है।संयम बरतने व घरों से नही निकलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युद्ध काल मे भी रेल नही रोकी गई।लॉक डाउन में रेल के साथ बस,हवाई उड़ान सभी बन्द है।यह सोचना चाहिए कि ऐसे क्यों किया गया है।उन्होंने कहा कि यह विश्व महामारी है।कोरोना वायरस संक्रमण से देश खतरे में है।इसको रोकने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने दुनियां के विशेषज्ञों...
‘लॉक डाउन’ का रक्सौल बॉर्डर पर रहा व्यापक असर,नेपाल सीमा से आवाजाही रही बन्द!

‘लॉक डाउन’ का रक्सौल बॉर्डर पर रहा व्यापक असर,नेपाल सीमा से आवाजाही रही बन्द!

नेपाल, रक्सौल आसपास
कोविड -19 का तीसरा चरण होगा भयावह,इससे बचाव के लिए लॉक डाउन जरूरी:महेश रक्सौल में यूपी से आये एक युवक को कोरोना जांच के लिए भेजा गया बेतिया मेडिकल कॉलेज रक्सौल बॉर्डर पर मंगलवार को बाजार रहा बन्द,लोग घरों में सिमटे,प्रशासन रही सख्त नेपाल में भी लॉक डाउन का रहा व्यापक असर,बीरगंज, कलैया ,गौर समेत नेपाल भर के सड़क पर छाई रही वीरानगी रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल शहर में जन कर्फ्यू की तरह लॉक डाउन का भी व्यापक असर दिखा।सरकारी निर्देश पर आवश्यक सेवा व दुकानो को छोड़ कर शहर में एक भी दुकान नही खुले। उसके साथ-साथ आम जनता भी अपने-अपने भी अपने-अपने घरों में सिमटे रहे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय झा, कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, डीसीएलआर मनीष कुमार,इंस्पेक्टर अभय कुमार समेत अन्य अधिकारी गण सड़को पर गश्ती करते रहे। बॉर्डर भी सील...
भारत-नेपाल के बीच जारी रहेगी ट्रेड,चालू रहेगा मालवाहक ट्रक व पेट्रोलियम टैंकर की आवाजाही!

भारत-नेपाल के बीच जारी रहेगी ट्रेड,चालू रहेगा मालवाहक ट्रक व पेट्रोलियम टैंकर की आवाजाही!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
-वित्त मंत्रालय ने किया कस्टम को आवश्यक सेवा घोषित,ट्रेड सुचारू रखने के लिए हुई बैठक रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संकट के मद्देनजर वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा कस्टम को आवश्यक सेवा घोषित कर दिया गया है। इस संदर्भ में पटना सीमा शुल्क के माननीय आयुक्त रंजीत कुमार के द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में रक्सौल कस्टम के द्वारा भारत नेपाल एक्सपोर्ट इंपोर्ट को निर्बाध रूप से जारी रखने के उद्देश्य से अनेक कदम उठाए गए है। सर्वप्रथम, व्यापारियों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर का गठन किया गया है जो 24×7 कार्यरत रहेगा और इसकी सेवा मोबाइल नंबर 9430354621 पर भी उपलब्ध रहेगी। वित्त मंत्री के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया गया है कि रक्सौल कस्टम के द्वारा एक्सपोर्ट इंपोर्ट की सुविधा 24×7 आगामी 30 जून तक जारी रहेगी। इसकी सूचना कार्यालय से संबंधित व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर और क्लीयरेंस एजेंट्...
कोरोना को ले कर सीएए,एनआरसी के विरोध में  66 दिनों से चल रहा रक्सौल का धरना स्थगित!

कोरोना को ले कर सीएए,एनआरसी के विरोध में 66 दिनों से चल रहा रक्सौल का धरना स्थगित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और इसको ले कर बिहार सरकार के लॉकडाउन के कारण शहर के लक्ष्मीपुर में पिछले 66 दिनों से जारी धरना 23 मार्च को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रमुख महम्मद असलम के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद जमायते उलेमा हिन्द,मूल निवासी मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ साथ आम जनता के सहूलियत एवं सुरक्षा के मद्देनजर यह धरना स्थगित किया गया।बता दे कि सीएए,एनआरसी व एनपीआर को खत्म करने की मांग को ले कर यह धरना जारी था। बताया गया कि यह धरना फिलहाल,आगामी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। इस बाबत राजद नेता रवि मस्करा ने प्रेस को बताया कि लगातार कोरोना की खतरनाक स्थिति को देखते हुए कमिटी के प्रमुख मो0 असलम ने तत्परता दिखाई एवं सर्व सम्मति से इस आंदोलन को 31 मार्च तक टालने का निश्चय किया। बताया कि हमारा उद्देश्य शांतिप्रिय एवं संवैधानिक तरीके से अपनी ब...
रक्सौल में ‘लॉक डाउन’ बे -असर,रक्सौल प्रशासन ने घूम घूम कर दी चेतावनी ,होगी कार्रवाई!

रक्सौल में ‘लॉक डाउन’ बे -असर,रक्सौल प्रशासन ने घूम घूम कर दी चेतावनी ,होगी कार्रवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर 'लॉक डाउन' प्रभावी हो गया है।उधर,नेपाल सरकार ने भी बॉर्डर को सील कर दिया है।इस बीच,रक्सौल प्रशासन ने बाजार में घूम घूम कर लोगों को जागरूक किया कि निर्देश के तहत आवश्यक व आपातकालीन सेवा को छोड़ कर सभी दुकानें बन्द रखें।इस क्रम में चेतावनी दी गई कि यदि दुकानें खुलीं पाई गईं तो कार्रवाई होगी।प्रशासन ने खुली दुकानो की तस्वीरे भी खिंचाई।डांट भी पिलाई। बावजूद,जागरूकता के आभाव में बिहार सरकार का लॉक डाउन बे असर दिखा।सड़क पर लोग घूमते दिखे।वाहनों का परिचालन जारी रहा।जबकि, दंडाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह व बीडीओ कुमार प्रशांत खुद माइकिंग करते रहे। इधर,नेपाल से हजारों की संख्या में भारतीय लोग रक्सौल पहुचे।काठमांडू तक से पहुचे लोगों यहां मुसीबत में दिखे।क्योंकि,बस,ट्रेन बन्द रहे।रक्सौल स्टेशन को भी 'लॉक डाउन' कर दिया गया है।उन्हें पैदल ...
लक्ष्मीपुर में 64वें दिन भी जारी रहा धरना,नारा लगा-गो सीएए,गो एनपीआर,गो एनआरसी, गो कोरोना!

लक्ष्मीपुर में 64वें दिन भी जारी रहा धरना,नारा लगा-गो सीएए,गो एनपीआर,गो एनआरसी, गो कोरोना!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के लक्ष्मीपुर में लगातार 64वें दिन भी सीएए ,एनआरसी,एनआरपी के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहा । अध्यक्षता आदापुर के पूर्व प्रमुख मोहम्मद असलम ने की।उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मानवता की लड़ाई है। कोरोना भी इंसानियत का कातिल है।मोदी सरकार का काला कानून भी मानवता के खिलाफ़ है।उन्होंने कहा कि हमें अपनी हिफाजत करनी है और पूरी इंसानियत की लिए भी दुवाएं करनी हैं। यही इस्लाम का दर्श है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर 22 मार्च को हम मानवता के लिए धरना पर हैं।साथ ही कोरोना जैसी माहामारी से इंसानियत की हिफाजत के लिए अल्लाह से दुवा करते हैं।खुदा हिंदुस्तान को हर बला से महफूज रखे। हम संकल्पित हैं कि सरकार जब तक यह काला कानून वापस नही लेती है। तब तक यह जनआंदोलन जारी रहेगा। इधर,शाम में थाली और ताली बजाते समय नारा लगाया गया-गो एनआरसी,गो सीएए, गो एनपीआर व गो कोर...
बिहार में ‘लॉक डाउन’ के दौरान ये रहेगा चालू, ये सेवाएं रहेंगी बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट!

बिहार में ‘लॉक डाउन’ के दौरान ये रहेगा चालू, ये सेवाएं रहेंगी बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
* पटना।( vor desk )। बिहार में कोरोना को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल, ब्लॉक तक लॉक डाउन कर दिया गया है. रक्सौल अनुमंडल भी लॉक डाउन रहेगा. लेकिन इस दौरान बिहार के लोगों के बीच कई तरह की भ्रम की स्थिति हुई है कि आखिर लॉक डाउन के दौरान क्या होगा. इस स्थिति को स्पष्ट किया जा रहा है. *ये रहेगा बंद: लॉक डाउन के दौरान निजी प्रतिष्ठान, निजी ऑफिस, सरकारी ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है. इन विभाग में काम करने वाले लोग ऑफिस नहीं आएंगे. *ये रहेगी खुली : बिहार में लॉक डाउन के दौरान जरूरी सेवा जारी रहेगी. किराना दुकान, मेडिकल दुकान, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, डेयरी, डेयरी से संबंधित संस्थान, पेट्रोल पंप, सीएनजी, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, अखबार का ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थान खुला रहेगा. इन संस्थानों में चलने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा. फल सब्जियों की दुकानें खुली ...
पटना पीएमसी में मिले कोरोना संदिग्ध मरीज नेपाल के बीरगंज के,रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंम्प!

पटना पीएमसी में मिले कोरोना संदिग्ध मरीज नेपाल के बीरगंज के,रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंम्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
पारिवारिक सूत्रों का दावा,पटना पीएमसीएच द्वारा रविवार की सन्ध्या जारी रिपोर्ट निगेटिव रक्सौल से एक सन्दिग्ध मरीज जांच के लिए मोतिहारी रेफर,दो महिलाएं सेल्फ क्वरेंण्टाइन में! रक्सौल।( vor desk )।पटना पीएमसीएच में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति की पहचान हुई है।कोविड 19 के सन्दिग्ध मरीज शिव कुमार रूंगटा (52 वर्ष )का इलाज जारी है। बताया गया है कि मीडिया में रक्सौल निवासी बताने के बाद हड़कंम्प मच गया।बाद में यह साफ हो गया कि वे रक्सौल नही बल्कि,नेपाल के बीरगंज के निवासी हैं।सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम व प्रशासन ने भी इसकी जांच की। इधर,मिली जानकारी के मुताबिक,शिव कुमार रूंगटा नेपाल के बीरगंज के प्रमुख व्यवसायी हैं।उनकी तीन साल पहले किडनी ट्रान्सप्लेंट हुई थी।इसी के बाद वे अक्सर दिल्ली ही रह रहे थे।वहाँ इलाज चल रहा था। बताया गया कि,पिछले 4 मार...
‘जनता कर्फ्यू’ करेगा कोरोना वायरस का ‘चेन ब्रेक’,पीएम की अपील पर जनता साथ: अमित

‘जनता कर्फ्यू’ करेगा कोरोना वायरस का ‘चेन ब्रेक’,पीएम की अपील पर जनता साथ: अमित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
एसडीओ अमित व डीएसपी संजय झा ने किया बॉर्डर का निरीक्षण,लोगों को किया जागरूक नेपाल से आने वाले नागरिकों को रक्सौल बॉर्डर पर रोका गया,नेपाल प्रशासन ने भी किया सहयोग रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जारी जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर नागरिक सजग दिखे।जनता कर्फ्यू को व्यापक जन समर्थन मिला। रक्सौल में बाजार व आवाजाही बन्द रही।अनुमंडल के छौड़ादानों ,आदापुर व रामगढ़वा के बाजार बंद रहे।लोग घरों में रहे। इधर,बॉर्डर पर एसएसबी मुस्तैद रही। एसडीओ अमीत कुमार व डीएसपी संजय झा खुद कोरोना वायरस मेडिकल टीम व सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने बॉर्डर का निरीक्षण किया।नेपाली प्रशासन के साथ बैठक भी की।लोगों को जागरूक भी किया। इस क्रम में बॉर्डर पर उन्होंने घण्टों कैम्प किया।इस क्रम में सुरक्षाकर्मी नेपाल से आने जाने वाले लोगों को रोकते रह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!