नेपाल से रक्सौल बॉर्डर पहुँचे हजारों भारतीयों को नही मिला प्रवेश,डीएम ने लिया हालात का जायजा!
कोरोना वायरस को ले कर लॉक डाउन में भारतीय नागरिकों की मुसीबत बढ़ी,न घर के न घाट के!
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल में लॉक डाउन होने व सीमा सील होने के बाद भी हजारों भारतीय नागरिक नेपाल के विभिन्न हिस्सों से रक्सौल बॉर्डर पहुच गए।रात्रि करीब 12 बजे से यहां भारतीय नागरिकों के पहुचने की होड़ रही।बोर्डर पर सुरक्षा कर्मी उन्हें रोक दिए।सूचना पर एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा समेत अन्य अधिकारी कैम्प कर गए।
इस बीच ,पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने रक्सौल बॉर्डर पहुच कर हालात का जायजा लिया।उन्होंने कहा की-'सरकार को इसकी सूचना दे दी गई है।आदेश मिलने पर ही अगली कार्रवाई होगी।फिलहाल बोर्डर पर किसी को आवाजाही की इजाजत नही है।यहां पहुँचे लोगों को भारत मे प्रवेश नही दिया जाएगा।
उधर,डीएम के पहुँचने पर बॉर्डर पर फंसे लोग उम्मीद लगाए घर वापसी की अपील कर रहे थे।लेकिन,उन्...









