Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

रक्सौल में सत्य-अहिंसा का संदेश देने निकली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी, स्कूलों में मनाया गया गांधी जयंती!

रक्सौल में सत्य-अहिंसा का संदेश देने निकली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी, स्कूलों में मनाया गया गांधी जयंती!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई।और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।विबिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता गांधी के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया। रक्सौल के न्यू पशुपति इंग्लिश स्कुल द्वारा गांधी झांकी का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो बच्चे शामिल थे।इसमे गांधी की भूमिका में अनिकेत व अंश थे।यह झांकी पूरे नगर की परिक्रमा की और उनके सत्य ,अहिंसा समेत पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति आदि के सन्देश दिये।वहीं,ड्राइंग व हैंडराइटिंग प्रतियोगिता भी हुई।जिसमे हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में गुनगुन को प्रथम, सिद्धि को द्वितीय व नैंसी को तृतीय तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में सागर को प्रथम, नेहा को द्वितीय व तनु को तृतीय पुरस्कार मिला।स्कूल के प्रचार्य रविन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस का...
डीएसपी संजय कुमार झा ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश,दुर्गा पूजा में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं!

डीएसपी संजय कुमार झा ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश,दुर्गा पूजा में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल अनुमण्डल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ।जिसमे पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा ने अनुमण्डल के विभीन्न थानों में लंबित कांडों मामलों की समीक्षा की।साथ ही त्वरित तौर कांडों के निष्पादन व लंबित वारंट -कुर्की जब्ती करने का निर्देश दिया । वहीं श्री झा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था में कोई चूक नही होनी चाहिए।दुर्गा पूजा को ले कर सावधान रहें।नियमित गश्ती करें।तस्करों व देश द्रोही तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक रूल के अनुपालन पर जोर देते हुए निर्देशित किया नियमित जांच करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती करें।...
एसएसबी व रेल प्रशासन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान,प्रति सप्ताह दो घण्टे सफाई का संकल्प!

एसएसबी व रेल प्रशासन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान,प्रति सप्ताह दो घण्टे सफाई का संकल्प!

रक्सौल आसपास
एसएसबी कमांडेन्ट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में बंदूक चलाने वाले जवानों ने लगाया झाड़ू! रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में एसएसबी व रेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया।जिसमे आरपीएफ, जीआरपी, व रेलवे के अधिकारी -कर्मी शामिल थे।साथ ही सन्त निरंकारी मण्डल के स्वयंसेवको ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।रेल पार्क की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर सम्पूर्ण रेल परिसर की साफ-सफाई कर गंदगी दूर किया गया। इस अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।स्टेशन से एनाउन्स कर पॉलीथिन पर प्रतिबंध व इसके उपयोग से हानि तथा गंदगी फैलाने के विरुद्ध करवाई किये जाने के नियमो के बारे में जानकारी के साथ संदेश दिया गया कि आप भी गंदगी न फैलाये और गंदगी को दूर करते हुए साफ-सफाई करें। इस क्रम में आ...
एसडीओ अमित कुमार ने  किया रक्सौल के दुर्गा पूजा के पंडालों व मंदिरों का निरीक्षण!

एसडीओ अमित कुमार ने किया रक्सौल के दुर्गा पूजा के पंडालों व मंदिरों का निरीक्षण!

रक्सौल आसपास
अनुमण्डल प्रशासन ने दिया 108 पूजा समितियों को दुर्गा पूजा का लाइसेंस रक्सौल में सुरक्षा दृष्टिकोण से रावण के पुतला दहन की नही दी गई अनुमति रक्सौल।(vor desk)।नवरात्र को ले कर सीमावर्ती शहर रक्सौल का माहौल भक्तिभाव पूर्ण बना हुआ है।विभिन्न मन्दिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन में जुटे हुए हैं।इससे मनोकामना माई मन्दिर परिसर में मेला का दृश्य है।वहीं,दुर्गा पूजा उत्सव को ले शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य तैयारी जारी है।पंडाल की सजावट निरन्तर चल रही है।इस बार पंडालों में देश प्रेम से ले कर अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजने व पर्यावरण संरक्षण के प्रसंगों की झलक मिलेगी। इधर,रक्सौल प्रशासन दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में जुट गई है। सप्तमी को माँ का पट खुलता है और शहर में तीन दिनों तक मेले का आयोजन चलता है। कार्यक्रमों की धूम के साथ जगह जगह भं...
किसानों के उचित मुआवजे को लेकर किसान सँघर्ष मोर्चा की बैठक ,केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे प्रतिनिधि!

किसानों के उचित मुआवजे को लेकर किसान सँघर्ष मोर्चा की बैठक ,केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे प्रतिनिधि!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। किसान संघर्ष मोर्चा की एक बैठक मंगलवार को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल की अध्यक्षता में हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि आईसीपी 527डी के लिए जो केन्द्र सरकार के द्वारा जो भूमि अधिग्रहण की गई है। उसका उचित मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिल पाया है ।किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो भूमि अधिग्रहण की गई है। एक ही परिसीमन क्षेत्र के भूमि के मुआवजे का भुगतान दो तरह से की गई है ।इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार ने किसानों के साथ सौतेलापन व्यवहार किया है ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि मई में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के कार्यालय से एक चिट्ठी प्राप्त हुई है। जिसके आलोक मे पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल अक्टूबर महिने के अंत तक दिल्ली रवाना होगी क्योंकि ईमेल के द्वारा ...
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शिप्रा को प्रदान किया एमबीए (फाइनान्स)की उपाधि!

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शिप्रा को प्रदान किया एमबीए (फाइनान्स)की उपाधि!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।नारी शक्ति अब हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ रही है।अपनी उपलब्धियों से वे न केवल श्रद्धा की पात्र बन रही हैं,बल्कि,अपने पैरों पर खड़ा हो कर यह साबित कर रही हैं कि हम किसी से कम नहीं।शिप्रा सिन्हा इसी का उदाहरण है।जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर विशाखापट्टनम से आईआईएम से एमबीए (फाइनांस )की उपाधि हासिल किया है।शिप्रा को दीक्षांत समारोह में देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उक्त उपाधि प्रदान किया है। बता दे कि शिप्रा जीवन कुमार सिन्हा व पुष्पा सिन्हा की पुत्री है।जो शहर के एस ए वी विद्यालय की छात्रा रह चुकी है।जीवन सिन्हा रक्सौल रेलवे में मुख्य टीटीई थे और माता एस ए वी विद्यालय में शिक्षका थी।प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा रक्सौल स्थित एसएवी स्कूल में मिली थी।फिर कड़ी मेहनत व लग्न के परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा के पायदान पर चढ़ते हुए विशाखापत्तनम स्थित आईआईएम में दा...
भारत सरकार ने लगाया नेपाल में प्याज निर्यात पर रोक,नेपाली बाजार में प्याज का भाव आसमान पर!

भारत सरकार ने लगाया नेपाल में प्याज निर्यात पर रोक,नेपाली बाजार में प्याज का भाव आसमान पर!

रक्सौल आसपास
पर्व के मौके पर भारतीय प्याज के निर्यात पर रोक से कालाबजारी शुरू,तस्करी जोर पकड़ने के आसार भारत से वार्षिक दो अरब रुपये के प्याज का होता है निर्यात,अगले आदेश तक प्याज निर्यात पर रोक रक्सौल।(vor desk )। भारत सरकार ने प्याज के नेपाल निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत-नेपाल सीमा के सभी मुख्य नाकों के कस्टम कार्यालयों पर सरकार का प्रतिबंध संबंधित निर्देश आ गया हैं।इससे नेपाल में प्याज की कीमत बढ़ने के साथ तस्करी के जोर पकड़ने के आसार बढ़ गए हैं। कस्‍टम कार्यालय को मिला आदेश रक्सौल के कस्टम कार्यालय पर भारत सरकार के आए निर्देश के मुताबिक अब भारतीय प्याज नेपाल नहीं जाएगा।इसे अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत सरकार ने यह कदम प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया हैं। कस्टम उपायुक्त आसुतोष कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। कस...
एसडीओ अमित कुमार ने 150 वीं गांधी जयंती पर आयोजित योग शिविर में  किया अनुलोम-विलोम!

एसडीओ अमित कुमार ने 150 वीं गांधी जयंती पर आयोजित योग शिविर में किया अनुलोम-विलोम!

रक्सौल आसपास
प्रभात फेरी निकाल कर लोगो को किया जागरूक,महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने पर बल! रक्सौल।(vor desk )। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर रक्सौल अनुमण्डल प्रशासन द्वारा स्थानीय इंडोर स्टडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकारी अधिकारी व कर्मी समेत गण मान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में एसडीओ अमित कुमार,बीडीओ कुमार प्रशांत व सीओ सुनील कुमार मल्ल अनुलोम विलोम करते दिखे।बताया गया कि इस शिविर में ताड़ासन, भुजंग आसन, ¨सह आसन, मंडूक आसन, प्राणायम आदि योग क्रियाएं कराई गई। इस अवसर पर एसडीओ अमित कुमार ने गांधी जी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।साथ ही करे योग,भगाए रोग का नारा देते हुए उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के लिए नियमित योगभ्यास पर बल दिया। इस योग सत्र के साथ-साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसका विषय जल जीवन एवं हरियाली अभियान, ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित  अभिनंदन समारोह फिलहाल स्थगित!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित अभिनंदन समारोह फिलहाल स्थगित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा ,अभिनंदन समारोह एवं 370 धारा पर जन जागरण अभियान पर आयोजित सेमिनार की तिथि बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि 370 धारा संपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसके कारण कार्यक्रम की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञातव्य है कि 3 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पदयात्रा का कार्यक्रम था।स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद 370 धारा पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करना था।डॉ0 जायसवाल का नागरिक अभिनंदन भी निर्धारित था।जिसकी तैयारी जोरों पर थी । पर अब यह कार्यक्रम दशहरा बाद डॉ0 जायसवाल के समय ...
मनोकामना माई मेला की तैयारी को ले कर बैठक आयोजित,7 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला!

मनोकामना माई मेला की तैयारी को ले कर बैठक आयोजित,7 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित माँ मनोकामना माई मंदिर के प्रांगण में इस बार भव्य मेला का आयोजन होगा।वैसे मेला का दृश्य तो नवरात्र के एकम से ही दिखने लगता है।लेकिन,नवमी यानी 7 अक्टूबर को यहां विशेष पूजन-अर्चन व बलि के साथ ही पारम्परिक मेला का आयोजन होता है।इस मेला की तैयारी हेतु सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मेला समिति के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे। जिसमे मुख्य रूप से मेला की तैयारी हेतु चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि मेला समिति की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से 10 जगहों पर सी सी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही एक शिविर लगाया जाएगा।जहां प्रशासन के साथ मेला समिति सदस्य श्रद्धालुओं के सहयोग व सुविधा के लिए मौजूद रहेंगे।वहीं,मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। वहीं दूर दराज से आये भक्तजनों के लिए मेला के एक दिन पूर्व से ही भंडारा तथा रहने की व्यवस्था की जाएगी। ए...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!