Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

युवा कांग्रेस ने अनर्व गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए रक्सौल थाना में दिया आवेदन!

युवा कांग्रेस ने अनर्व गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए रक्सौल थाना में दिया आवेदन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। शनिवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में एक न्यूज़ चैनल के संस्थापक व प्रबंध निर्देशक अनर्व गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने का आवेदन रक्सौल थाना प्रभारी अभय कुमार को दिया गया ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि 21 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के उपर अर्णव गोस्वामी के द्वारा आपतिजनक बयान जो दिया गया है। रक्सौल युवा कांग्रेस ने गोस्वामी के उसके खिलाफ में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि अनर्व गोस्वामी के द्वारा केवल अपने चैनल के टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसी ओछी बातो को रखा जा रहा है। भारत की सेवा में जिन्होंने अपनी पुरी जीवन समर्पित कर दिया 52 साल भारत में बिताया और अपने भारत-रत्न युवातुर्क ...
15 मई तक भरे जाएंगे इग्नू के परीक्षा फॉर्म,30 जून तक होगा नामांकन!

15 मई तक भरे जाएंगे इग्नू के परीक्षा फॉर्म,30 जून तक होगा नामांकन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलम्ब शुल्क 15 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।उक्त जानकारी देते हुए के सी टी सी कॉलेज के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ने के कारण इग्नू ने अपने छात्र छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की है । जुलाई 2020 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण एवं पुनः नामांकन की तिथि 30 जून तक कर दी गई है।नामांकन पोर्टल भी खुल गया है। सभी सुविधाएं ऑन लाइन है।प्रो0 सिन्हा ने इग्नू के सत्रांत परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की ऑन लाइन शुरुआत की गई है।जिन विद्यार्थियों ने अभीतक सत्रीय कार्य जमा नहीं किया है वे अपना सत्रीय कार्य स्कैन कर ई मेल के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा को भेजना है एवं उसका हार्ड कॉपी अपने पास ...
मधेपुरा से रक्सौल पहुँचे 11 जमातियों को रक्सौल प्रशासन ने किया 14 दिनों के लिए क्वरेंटाइन!

मधेपुरा से रक्सौल पहुँचे 11 जमातियों को रक्सौल प्रशासन ने किया 14 दिनों के लिए क्वरेंटाइन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।।मधेपुरा से यात्री बस पर रक्सौल पहुँचे 11 जमाती घर नही जा सके।उनकी घर परिवार के साथ रमजान की खुशियां बाटने की चाहत अधूरी रह गई। रक्सौल प्रशासन ने सभी को 14 दिनों के लिए क्वरेंटाइन कर दिया है। इस बाबत एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी को क्वरेंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी 11 लोगों को क्वरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।ये सभी जमाती हैं।जो रक्सौल अनुमण्डल के रामगढ़वा व आदापुर के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि सभी का मधेपुरा में सेम्पलिंग हुआ था। मेडिकल टेस्ट निगेटिभ है। सबको 14 दिनों के कोरेन्टाइन पूरा करने के बाद मधेपुरा प्रशासन ने रक्सौल जाने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि मधेपुरा आपदा प्रभारी से बात हुई है।उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी को भेजा गया है।उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा दृष्टिक...
रमजान पर देश आने की चाहत रह गई अधूरी, एसएसबी ने सात भारतीय को नेपाल लौटाया!

रमजान पर देश आने की चाहत रह गई अधूरी, एसएसबी ने सात भारतीय को नेपाल लौटाया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर भारत व नेपाल सरकार न केवल सख्त है,बल्कि,सीमा पर सुरक्षा बल सँयुक्त रूप से निगरानी व गश्ती में भी हैं।खुली सीमा के रास्ते आवाजाही नही होने देने के लिए सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में रमजान के मौके पर घर आने की कोशिश करते सात लोगों को एसएसबी ने शुक्रवार को नियंत्रण में लिया। बताया गया कि ये शुक्रवार को सभी चोरी छुपे सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।जिन्हें एसएसबी 47 वीं बटालियन के ए कम्पनी अंतर्गत बीओपी सिसवा के जवानों ने नियंत्रण में लिया।सिसवा के फिक्स पॉइंट कोहनी टोला ड्यूटी पार्टी के द्वारा इन्हें नियंत्रण में लेने के बाद पूछ ताछ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नेपाल सशस्त्र बल 13 वीं वाहनी अमर पट्टी ( पर्सा ) को सुपुर्द कर दिया गया।जिसके बाद इन्हें क्वरेंटाइन की प्रक्रिया की गई। बताया गया कि इसमे भारतीय कामगार व उनके परिजन थ...
सुमन सेवा दल व तोहिद एकेडमी के सँयुक्त तत्वाधान में राहत वितरण कार्य!

सुमन सेवा दल व तोहिद एकेडमी के सँयुक्त तत्वाधान में राहत वितरण कार्य!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सुमन सेवा दल व तोहिद इंटरनेशनल एकेडमी के सँयुक्त तत्वाधान में भेलाही बाजार में राहत वितरण किया गया। इस मौके पर जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव साबिर मदनी के द्वारा करीब 90 पैकेट राहत सामग्री सहयोग किया गया। जिसको सुमन सेवा दल के कार्यकर्ताओं के देख रेख में गरीब परिवार के बीच वितरण किया गया। मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, भेलाही ओपी प्रभारी संतोष कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ राव, जदयू के जिला युवा महासचिव एवं प्रखंड प्रवक्ता इंद्रजीत पटेल, समेत अजय पटेल ,साहिल खान, विकास पटेल , वीर कुमार चौबे ,नागेंद्र शाह, मनोज पटेल , अनिल पटेल, आदि लोग शामिल हुए।उक्त जानकारी सुमन सेवा दल के मिडिया प्रभारी विकास पटेल ने देते हुए बताया कि संस्था की अध्यक्ष सुमन पटेल के नेतृत्व में लगातार राहत वितरण कार्य किया जा रहा ह...
बिहार में चांद के दीदार के साथ पवित्र माह रमजान शुरू ,शनिवार से रोजा!

बिहार में चांद के दीदार के साथ पवित्र माह रमजान शुरू ,शनिवार से रोजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।लोगों को बड़ी बेसब्री से रमजान-उल-मुबारक के चांद का इंतजार था. शुक्रवार को बिहार चांद नजर आया. साथ ही पवित्र माह रमजान शुरू हो गया।शनिवार से रोजा रखा जाएगा। शनिवार की अहले सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार किया जाएगा.यानी शनिवार 25 अप्रैल से रहमतों व बरकतों का महीना रमजान-उल-मुबारक शुरू हो जायेगा. @इस्लाम में रमजान का महत्वइस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. रमजान के महीने में सूर्योदय से लेकर सूर्योस्त तक रोजा रखा जाता है, इस दौरान कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता है. पूरे महीने रात में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे तरावीह कहते हैं. रोजे को अरबी भाषा में सोम कहा जाता है. इसका मतलब होता है रुकना. रोजे चांद दिखने से शुरु होते हैं, जिस शाम को चांद दिखाई देता है, उसकी अगली सुबह से रोजे शुरू ह...
भाजपा दिखावे के लिए कर रही राहत वितरण,लॉक डाउन में गरीब व मध्यम वर्ग परेशान:रामबाबू यादव

भाजपा दिखावे के लिए कर रही राहत वितरण,लॉक डाउन में गरीब व मध्यम वर्ग परेशान:रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व महागठबंधन के नेता रामबाबु यादव ने कहा कि आज जो कोरोना महामारी आई है इससे डरने की जरूरत नही है ,बल्कि,इससे सतर्क रहने की जरूरत है।मास्क लगाने ,हैंडवाश करने और सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन लागू कर दिया गया ।लेकिन,बिना तैयारी के लॉक डाउन से मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के लॉक डाउन अवधि के बाद राशन वितरण की पहल हो रही है।राशन डीलरों व अधिकारियों को ध्यान रखना चाहिए कि राशन वितरण में भेद भाव व घटतौली नही हो।क्योंकि, यह आपदा के समय है।उन्होंने मांग किया कि सरकार को निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है।साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड दल बने,जो,अचानक औचक निरीक्षण कर दोषियो पर कार्रवाई करे। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के उस दावे को गलत...
महदेवा गांव में कोरोना से बचाव हेतु मास्क व  सैनिटाइजर का वितरण

महदेवा गांव में कोरोना से बचाव हेतु मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के नोनेयाडिह पँचायत के महदेवा गांव में कोरोना वायरस के रोक थाम हेतु लॉक डाउन को सफल बनाने व सावधानी अपनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।वहीं, ग्रामीणों के बीच मास्क ,सैनिटाइजर तथा साबुन का वितरण किया गया। मौके युवा समाजिक कार्यकर्ता गुरुवर्धन ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर हैंड वाश व मास्क के प्रयोग पर जोर देते हुए सोशल डिस्टेंस व लॉक डाउन के अनुपालन पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों के बीच लूडो का वितरण भी किया गया,ताकि,बच्चे घर मे रहें और लॉक डाउन में मनोरंजन व समय का सदुपयोग कर सकें।इससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। बता दे कि ड्रीम होम्स व महदेवा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 108 की सेविका शशि प्रभा कुमारी के द्वारा गावँ के वार्ड नंबर 6 तथा 7 में प्रत्येक घर को सेनीटराइज करने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया गया।और सोशल डिस्टें...
भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच राहत वितरण कार्य शुरू!

भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच राहत वितरण कार्य शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
राहत सामग्री बांटते नगर पार्षद रवि गुप्ता रक्सौल।( vor desk )।कोरोना रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन 0 2 में भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देख रेख में रक्सौल नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच राहत वितरण कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत डॉ0 सिंह ने अपने निजी कोष से खाद्यान्न व अन्य सामग्री वितरण का कार्य शुरू कराया है।इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर के प्रत्येक वार्ड में 40 -40 लोगों को यह सामग्री वितरण का कार्य शुरू हुआ।विधायक डॉ सिंह ने बताया कि जब तक लॉक डाउन रहेगा, तब तक जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच सहयोग के तौर पर राहत वितरण का कार्य जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा कार्य मे जुटने का आह्वान किया ।कहा कि सक्षम कार्यकर्ता आगे आएं।यह हमारी जिम्मेवारी है कि क्षेत्र में कोई भूखे न सोएं...
लॉक डाउन में किसी को भूखे नही सोने देंगे,सभी जरूरतमंदों को मिलेगा राशन:डॉ0 अजय सिंह

लॉक डाउन में किसी को भूखे नही सोने देंगे,सभी जरूरतमंदों को मिलेगा राशन:डॉ0 अजय सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार के पर्यटन उद्योग समिति के सभापति व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह ने रक्सौल के कोइरी टोला स्थित पार्टी कार्यालय में कोरोना आपदा राहत के तहत खाद्यान्न समाग्री के पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं व नगर के वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक की।इस दौरान जरूरतमंदों की सूची के अनुसार राहत सामग्री वितरण करने पर विचार विमर्श किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र भाई मोदी के निर्देश पर लॉक डाउन के दूसरे चरण के तहत जरूरतमंद व असहाय लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हम संकल्पित हैं।इसके लिए सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को कोरोना आपदा की घड़ी में एक जुट हो कर सेवा कार्य मे लगने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक राहत सामग्री व भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था पार्टी स्तर पर जारी रहेगी।इसक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!