यंग इंडिया के बोल डिबेट कम्पीटिशन में रक्सौल के सैकड़ो युवा करेंगे शिरकत!
रक्सौल।(vor desk )। मंगलवार को काॅलेज रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में यंग इंडिया के बोल डिबेट कम्पीटिशन का पोस्टर लांच कार्यक्रम किया गया ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय राजनीति में युवाओं की भूमिका, बेरोजगारी,आर्थिक मंदी, महिला सुरक्षा,किसान संकट महिला सशक्तिकरण, सच्चा राष्ट्रवाद होगा। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय है जो बिहार के 38 जिलों में सम्पन्न कराया जाएगा ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के युवाओं को समाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक करना है ताकि उनके नेतृत्व क्षमता का सर्वागीण विकास हो सके।
वर्तमान में यह कार्यक्रम बिहार, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष के सभी युवा एवं युवती...









