बकरी चराने को ले कर आदापुर के बरवाडीह गावँ में हुई हिंसक झड़प में वृद्धा की मौत!
आदापुर। ( vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाडीह-पोखरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बकरी चराने के बहाने हुई हिंसक झड़प में एक 60 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,घर के समीप रास्ते को लेकर बरवाडीह गांव निवासी श्री लाल यादव व उपेंद्र यादव तथा सिकिल यादव के बीच वर्षो से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब दस बजे बकरी चराने को लेकर उभय पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान झड़प छुड़ाने गई श्रीलाल यादव की वृद्ध माता 70 वर्षिय अवंतिका देवी को मारपीट कर द्वितीय पक्ष ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसकी तत्क्षण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आदापुर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए म...









