Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकल वितरित!

विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकल वितरित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सी. बी.आर. परियोजना डंकन अस्पताल के द्वारा रक्सौल के प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बीच विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया।इस क अवसर पर दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ कुमार प्रशांत द्वारा छह लाभुकों के बीच इस ट्राई साईकल को देकर किया गया। इन लाभुकों में भरतमही के राजू सहनी, होरीलाल राय, जोकियारी के रवि कुमार, हरनाही के विनोद साह, जयमंगलापुर के विकेश कुमार व लालदेव ठाकुर शामिल हैं। इस अवसर पर बीडीओ के साथ परियोजना के एक्शन सोंग उपस्थित थे। वहीं इस मौके पर बीडीओ कुमार प्रशांत द्वारा उपस्थित लोगों को दिव्यंगों के लिए चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ...
भाजपा के रक्सौल नगर अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,कहा-पार्टी के प्रति रहूंगा वफादार!

भाजपा के रक्सौल नगर अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,कहा-पार्टी के प्रति रहूंगा वफादार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के रक्सौल सांगठनिक जिला अंतर्गत 13 विभिन्न नगर व प्रखंड(मण्डल ) के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गयी है।इसी कड़ी में रक्सौल नगर अध्यक्ष के रूप में कन्हैया सर्राफ को मनोनीत किया गया है। इस उपलक्ष्य में शहर के पटेल पथ चौक के पास एक समारोह के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री सर्राफ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर कन्हैया सर्राफ ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है,उसका पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी ई. जितेंद्र कुमार एवं गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष पन्नालाल प्रसाद,भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, प्रवीण सिंह, सूरज कुमार, प्रेम गुप्ता,...
शिक्षक नन्द लाल साथी हुए सेवा निवृत,विदाई समारोह में छलक पड़े आंसू!

शिक्षक नन्द लाल साथी हुए सेवा निवृत,विदाई समारोह में छलक पड़े आंसू!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर के राजकीय प्राथमिक विधालय गुदरी अनुसूचित के प्रधानाध्यापक नंदलाल साथी के सेवा निवृत्त होने पर शिक्षकों व बुद्धिजीवियों के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उद्घाटन सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता, रक्सौल युवा मंच के सचिव भैरव प्रसाद,शिक्षक राजेश कुमार,रविन्द्र मिश्रा,समेत राजकिशोर प्रसाद,रामजी प्रसाद ,राजू गुप्ता,आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व विद्यालय की शिक्षिका रानी कुमारी के द्वारा रिटायर शिक्षक नंद लाल साथी को श्री मदद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुये सीमा जागरण मंच के महेश अग्रवा...
सीमा जागरण मंच के होम्यो दातव्य चिकित्सालय का मना वर्षगांठ, हुआ निःशुल्क उपचार!

सीमा जागरण मंच के होम्यो दातव्य चिकित्सालय का मना वर्षगांठ, हुआ निःशुल्क उपचार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।सीमा जागरण मंच द्वारा संचालित स्व0 रामा बाबू दातव्य होम्यो चिकित्सालय में बुधवार को करीब सौ लोगों का निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया।व मुफ्त दवा वितरण किया गया। मंच के होम्यो चिकित्सक डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उपचार किया गया। उक्त इस मौके पर सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि इस चिकित्सालय का एक वर्ष पूरा हो गया।उन्होंने बताया कि इस चिकित्सालय के निःशुल्क शिविर की शुरुवात सीमावर्ती इलाके में पँचायत स्तर तक शीघ्र ही की जाएगी।इस दौरान चिकित्सालय स्थापना का वर्षगांठ मनाने के साथ मिष्ठान का वितरण भी हुआ।मौके पर,पेंटर पन्ना लाल प्रसाद, जगदीश प्रसाद,मोहन भाई ,राकेश स्वामी समेत अन्य सक्रिय रहे। ...
रक्सौल रेलवे पार्क में रुद्राक्ष का पौधा लगा कर स्टेशन प्रबंधक ने मनाया अपना जन्मदिन!

रक्सौल रेलवे पार्क में रुद्राक्ष का पौधा लगा कर स्टेशन प्रबंधक ने मनाया अपना जन्मदिन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे पार्क की सूरत लगातार वृक्षारोपण के बाद अब बदलती दिख रही है।इसी क्रम में सोमवार को दुर्लभ रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया।उक्त रुद्राक्ष का पौधरोपण रक्सौल के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपने जन्म दिन पर करने के साथ वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया।इस दौरान भारत विकास परिषद के सचिव उमेश कुमार सिकरिया ,कार्यकारणी सदस्य मनोज कुमार सिंह,राजेश प्रसाद ने भी वृक्षारोपण किया।यह दुर्लभ रुद्राक्ष वृक्ष संस्था के सदस्य राजेश प्रसाद ने उपलब्ध कराया। ...
डीसीएलआर मनीष कुमार व सीओ सुनील कुमार ने किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण!

डीसीएलआर मनीष कुमार व सीओ सुनील कुमार ने किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में अनुमंडलीय अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है।इसी क्रम में रक्सौल के डीसीएलआर मनीष कुमार व सीओ सुनील कुमार मल्ल ने सोमवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।बताया गया कि मोतिहारी डीएम रमण कुमार के निर्देश पर उन्होंने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया।व ओपीडी,दवा स्टॉक,प्रसव कार्य का जायजा लिया।उन्होंने पिछले दिनों शहर के वार्ड 8 व 9 पांच बच्चों की मौत के मामले में भी पूछ ताछ की और चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी जुटाई।जबकि, उन्होंने प्रथम चरण में बनने वाले 100 बेड के अनुमण्डलीय अस्पताल के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया और जानकारी जुटाई।सूत्रों के मुताबिक,इस अस्पताल भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री कर सकते हैं।जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की सं...
एसएसबी द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली,बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ!

एसएसबी द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली,बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन(पंटोका) द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन जागरूकता रैली निकाली गई।इस क्रम में एससबी 47 वीं बटालियन के अधिकारी व जवान, चाईल्ड लाईन , एनजीओ प्रयास व आशीष प्रोजेक्ट द्वार संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम राजकीय मध्य विद्यालय पंटोका के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबीन तथा झाड़ू इत्यादि सफाई संबंधित सामान का वितरण किया गया। तदोपरांत ग्रामीण व स्कूली बच्चों के साथ खुले में शौंच मुक्त कार्यक्रम के तहत रैली के माध्यम से सीमावर्ती गाँव पंटोका, हाजमा टोला, सिवान टोला मुर्तिया टोला के लोगों को जागरूक किया। साथ ...
इग्नू के दिसम्बर 2019 के सत्रांत  की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारम्भ!

इग्नू के दिसम्बर 2019 के सत्रांत की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारम्भ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में इग्नू दिसंबर 2019 सत्रांत की परीक्षा विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो0 दिनेश पांडेय की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई। प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी विषयों सर्टिफिकेट प्रोग्राम ,पीजी डिप्लोमा आदि प्रोग्रामों की परीक्षा इस केंद्र पर हो रही है। इस परीक्षा केंद्र पर 3000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं ।पर्यवेक्षक प्रो0 दिनेश पांडे ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हर उपाय किये गये हैं। पुस्तक मोबाइल एवं अन्य किसी भी तरह का चिट पुर्जा परीक्षार्थी को नहीं ले जाने दिया गया ।सभी परीक्षार्थी हॉल टिकट एवं परिचय पत्र लेकर परीक्षा में बैठे हैं। केंद्र अधीक्षक प्रो0 सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हर स्तर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो प...
मिशन इंद्रधनुष का हुआ शुभारम्भ, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को लगेगा टिका!

मिशन इंद्रधनुष का हुआ शुभारम्भ, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को लगेगा टिका!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का उदघाट्न रक्सौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने किया।मुखिया तब्बसुम आरा ने भी इस क्रम में बच्चों को प्रतिरक्षित करने के साथ इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. जीवन कुमार चौरसिया, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम सतीश कुमार शाही, डब्ल्यूएचओ के एफ.एम. अनिल कुमार, पर्यवेक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, एएनएम गीता कुमारी, संगणक अमरनाथ जी, सेविका उषा शर्मा, वार्ड सदस्य नजीर मियाँ, आशा फैसिलेटर गायत्री देवी, मीना देवी के साथ शिक्षक विजय कुमार, दीपक कुमार, मंदोदरी देवी तथा मोब्लाइजर आशा व उर्मिला देवी देवी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए सात केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण टीका दिलाना है। ...
मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए रामगढ़वा के अधकपरिया में निकाली गई जागरूकता रैली !

मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए रामगढ़वा के अधकपरिया में निकाली गई जागरूकता रैली !

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।( vor desk )। सघन मिशन इंद्रधनुष के सफलता हेतु ग्राम पंचायत राज अधकपरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा एक भी बच्चा छूटे ना, सुरक्षा चक्र टूटे ना , 0-5 साल तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर टिका जरूर लगवाएंगे जैसे गगनभेदी नारा लगाया गया। इस क्रम में बताया गया कि 3 दिसम्बर को ग्राम पंचायत राज अधकपरिया के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 7 दिसम्बर को 5 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार, सुशान्त कुमार, गौतम पांडेय, यूनिसेफ के रवि कुमार, केयर के निवित्त कुमार, आशा फैसिलेटर ललिता कुमारी आशा कार्यकर्ता नुरसब्बा खातून, लालसा देवी, चंद्रावती देवी, सीमा देवी आंगनबाड़ी सेविका म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!