रक्सौल में 7 बच्चों के मौत के बाद डब्लूएचओ द्वारा हेल्थ चेकअप व कम्युनिटी बेस्ड सर्वे की मांग!
रक्सौल।(vor desk )।बीते दो सप्ताह में रक्सौल में सरिसवा नदी किनारे बसे वार्ड 7, 8 और 9 में अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की अचानक मौत के बाद पूरे नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
डा. स्वयंभू शलभ ने मुख्यमंत्री बिहार, पीएचईडी, डब्लूआरडी एवं यूएनडीपी समेत डीएम, मोतिहारी और एसडीएम, रक्सौल को इन स्थितियों से अवगत कराया है।
डा. शलभ ने आशंका व्यक्त की है कि सरिसवा नदी का बढ़ता प्रदूषण भी मौत का एक कारण हो सकता है। इस पानी में भारी मात्रा में हैवी मेटल्स की मौजूदगी है। यहां के पेयजल में भी इसका दुष्प्रभाव आने की प्रबल आशंका है। यहां के पेयजल का टीडीएस लेवल तो पहले से ही सामान्य से अधिक है।
डा. शलभ ने बीते शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शरतचंद्र शर्मा से इस विषय पर बात की। बच्चों की मृत्यु की रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मेडिकल सर्विलांस टीम या...









