Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

युवा सहयोग दल ने चीन के राष्ट्रपति की तस्वीरे फूंकी,जम कर हुई नारेबाजी!

युवा सहयोग दल ने चीन के राष्ट्रपति की तस्वीरे फूंकी,जम कर हुई नारेबाजी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लद्दाख से सटे भारत चीन वास्तविक सीमा पर चीनी सेना द्वारा भारतीय 20 वीर सैनिकों की कायराना हत्या कर देने पर युवा सहयोग दल के द्वारा गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त किया है।इसको ले कर युवा सहयोग दल (रक्सौल ) द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व दल के महामंत्री संतोष छात्रवंशी ने किया। जो मुख्य सड़क से गुजरते बैंक रोड पटेल पथ पार्क से माता मंदिर पोस्ट ऑफिस गली होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर भारतीय वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।रैली में शामिल सदस्यों ने शी जिनपिंग मुर्दाबाद, "चीनी सेना हाय हाय," "चीन मुर्दाबाद" चीनी उत्पादन की बिक्री बंद करो" साथ ही भारतीय सेना को नमन करते हुए युवाओं ने पूरे जोश से "भारत सपूत अमर रहे, भारतीय वीर जवान अमर रहे" के नारों से हर गली और सड़के पर आदि नारा लगाते हुए सैकडों युवा चल रहे थे।इस दौरान चीन के राष्ट्रपति ...
बाढ़ को ले कर हो पुख्ता प्रशासनिक तैयारी ,तटबंधों की सुरक्षा को ले कर लगातार करें मोनिटरिंग :एडीएम अनिल कुमार

बाढ़ को ले कर हो पुख्ता प्रशासनिक तैयारी ,तटबंधों की सुरक्षा को ले कर लगातार करें मोनिटरिंग :एडीएम अनिल कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)।रक्सौल अनुमंडल में संभावित बाढ़ को ले कर पूर्व तैयारी कर लें।क्योंकि, नेपाली नदियों के कारण यहां बाढ़ का खतरा बना रहता है। बाढ़ आपदा की घड़ी से निपटने की पुख्ता प्रशासनिक तैयारी होनी चाहिए,ताकि,आम जनों उचित समय पर राहत मिल सके। उक्त बातें अपर समाहर्ता आपदा अनिल कुमार ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में बाढ़ पूर्व प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उन्हें निर्देश देते हुए कहीं। उन्होंने मॉनसून शुरू होने के बाद संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखने, बाढ़ के समय प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए ऊंचे स्थानों व अनाज भंडारण के गोदामों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।साथ ही बाढ़ के समय किसानों की हितों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग मुहैया कराने का निर्देश दिया।बाढ़ प्रभावि...
भारत विकास परिषद ने  स्वास्थ्यकर्मियों के बीच वितरित किया मास्क ,सैनिटाइजर व साबुन!

भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्यकर्मियों के बीच वितरित किया मास्क ,सैनिटाइजर व साबुन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भारत विकास परिषद के सहयोग से मास्क, सैनिटाईजर, व साबुन का वितरण किया गया।उक्त सामग्री पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरतचन्द्र शर्मा के देखरेख में वितरण हुआ।जिसे ममता कर्मचारियों , सफाईकर्मियों के बीच वितरित किया गया।इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव उमेश सिकारिया ने संयुक्त रुप से बताया कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मी अपने जीवन को दांव पर लगा कर सेवा कर रहे हैं।ऐसे में उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में परिषद द्बारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत अन्य विभागों में भी मास्क , साबुन एवं सेनिटाइजर का वितरण सुनिश्चित किया गया है। चूँकि समूचे भारत समेत बिहार में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रह...
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित,सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग!

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित,सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पूर्वी चम्पारण की एक बैठक डॉक्टर सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई | सर्व प्रथम लद्दाख के गलवान घाटी मे चीन के साथ लड़ाई में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया | बैठक मे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई | जिसमे बंदी के दौरान कोविद्-19 में जहां पुरा विश्व मंदी की चपेट में है। वही प्राइवेट स्कूल के शिक्षक भी अछूते नहीं है। शिक्षक एक सभ्य समाज का निर्माण करने में सहायक होता है , वही प्राईवेट शिक्षक वर्ग आथिर्क रूप से परेशान होकर निम्नतम जीवन जीने पर मजबूर है | आज की बैठक में मांग किया गया कि राज्य सरकार उन्हें आथिर्क सहायता दे | इस बंदी के दौरान सरकार को बस का टैक्स, बिजली बील, को भी माफ किया जाय | जो विधालय किराये के मकान में चल रहें हैं जिनके पास भवन नहीं ...
रामगढ़वा में डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया दो चेक डैम व एक मॉडल तालाब का  उद्घाटन!

रामगढ़वा में डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया दो चेक डैम व एक मॉडल तालाब का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत पखनहिया के मुड़वा ,शिवनगर पंचायत के भटवलिया में मनरेगा के तहत बने चेक डैम तथा मुख्यालय पंचायत रामगढ़वा के प्रखंड कार्यालय परिसर में बने मॉडल तालाब का उद्घाटन शनिवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को फीता काट कर किया । इस दौरान डीएम मोतिहारी ने पखनहिया पंचायत के मुड़वा में करीब साढ़े 36 लाख की लागत से ,शिवनगर पंचायत के भटवलिया में साढ़े 19 लाख की लागत से बनने वाली चेक डैम का उद्घाटन किया । वही डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने उद्घाटन के बाद बताया कि चेक डैम के निर्माण से जल संचय होगा साथ ही किसानों को कृषि कार्य मे सहायता मिलेगी ।जबकिमनरेगा के तहत जलजीवन हरियालीअभियान के अंतर्गत करीब साढ़े आठ लाख की लागत से प्रखंड कार्यालय परिसर में बने मॉडल तालाब का भी निरीक्षण सह उद्घाटन किया । मौके पर डीडीसी अखिलेश कुमार स...
नगर भाजपा के द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि!

नगर भाजपा के द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। भाजपा के नगर महा मंत्री नीतेश कुमार गुप्ता उर्फ निपु के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। बताया गया कि शहर के डंकन रोड में लद्दाख के गालबान घाटी में सैनिकों पर चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को रक्सौल नगर भाजपा के द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।तदोपरांत चीनी राष्ट्रपति सीजिनपिंग का पुतला के साथ चाइनीज सामानों का दहन कर चीन मुर्दाबाद ,चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग मुर्दाबाद, चाइनीज सामानों का बहिष्कार करो के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया मौके पर नगर अध्यक्ष उषा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राहुल कुमार, मुन्ना पांडे, राम केश्वर शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, केश्वर रौनियार, विकी अग्रहरि, निक्की कुमार, अंकित सिंह, धर्मेंद्र कुमार चौबे, दीपक पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लो...
भाजपा की बैठक में चीनी वस्तुओं के खरीद बिक्री के बहिष्कार व चीनी एप्स को अनइंस्टॉल करने अपील!

भाजपा की बैठक में चीनी वस्तुओं के खरीद बिक्री के बहिष्कार व चीनी एप्स को अनइंस्टॉल करने अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल भाजपा उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत उर्फ़ राजू भगत के रामगढ़वा स्थित आवास पर भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष बरुन सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक संपन्न हुई ।जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह द्वारा व्यवसायियो से अपील किया कि चीन निर्मित सामान की ख़रीददारी ना करे।आम जन चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करे। साथ ही अपने अपने डिजिटल मोबाइल से चीनी एप्प को पूर्ण रूप से अनइस्टॉल करें। बैठक में रक्सौल भाजपा कार्यालय हेतु जमीन चिन्हित हेतु बिचार विमर्श हुआ। मौके पर जिला प्रभारी गुड्डू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष बरुन सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत उर्फ़ राजू भगत,पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक विकाश शर्मा, जिला मंत्री विपिन प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला मंत्री बबलू सिंह,अनुसूचित जाति मो...
वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों के लौटने की प्रक्रिया आगामी 30 जून तक ही जारी रहेगी।इसके बाद बीरगंज-रक्सौल एकीकृत चेक-पोस्ट के माध्यम से नेपाल से भारतीय नागरिकों का आगमन बन्द कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास कार्यालय ने दी है। बताया गया है कि बीरगंज के रास्ते अब तक लगभग 18000 भारतीयों के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया 17 जून 2020 तक पूरी कर ली गई है। महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने बताया कि वतन वापसी के सभी इच्छुक भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बीरगंज में एकीकृत चेक पोस्ट (आइसीपी) पर पहुँचें। विराट नगर - जोगबनी में भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रकिया 26 मई, 2020 को शुरू की गई थी। जो 30 जून, 2020 को समाप्त होने की उम्मीद है।बताया गया है कि शुरुआती सप्ताह क...

नव युवक संग़ठन ने कैंडल जुलूस निकाल कर शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नव युवक संगठन के युवाओं ने शहर के कौड़िहार चौक पर कैंडिल जुलूस निकालने के साथ चीन से लड़ते हुए लद्दाख सीमा के गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट मौन रख कर शहीद जवानों को याद किया गया और कहा गया कि शहीद जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नही जायेगी। वही,इस मौके पर संगठन सदस्यों ने चीन के सभी समानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का संकल्प लिया।मौके पर सहाबुद्दीन,विवेक सर्राफ,राधामोहन फ़ख्रुज़्ज़मा,दीपक कुमार,गोविंद कुमार,शहबाज़ आलम,सन्नी कुमार,राजन कुमार,विक्रम कुमार,सनोज कुमार, गुड्डू कुमार आदि ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम युवा देश की रक्षा के लिए मोर्चा संभालने को तैयार हैं।चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। ...
विवाहित महिला का फंदे से झूलता शव बरामद ,ससुर हिरासत में,अन्य परिजन फरार!

विवाहित महिला का फंदे से झूलता शव बरामद ,ससुर हिरासत में,अन्य परिजन फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के रखवरिया गांव में पारिवारिक विवाद में एक 35 वर्षीय महिला रेणु देवी ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की मध्य रात्रि घटित हुई। इस बाबत मृतका के भाई सनोज कुमार गिरी ,जो,कोटवा थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया गांव निवासी हैं,ने रामगढ़वा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह मृतका के ससुर देवी लाल गिरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि पति अजय गिरी व अन्य परिजन फरार हो गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे पति अजय गिरी व पत्नी रेणु देवी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तू तू मैं मैं हुई। उसके बाद रात में अजय गिरी घर को छोड़ कर अपने बंगले में सोने चला गया जिसके बाद महिला ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घट...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!