अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय व भेदभाव पर चुप नही बैठेगी कांग्रेस: रामबाबू यादव
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री जी आप देश के अन्नदाताओं के साथ अब भेद भाव करना बन्द करिये और किसान हित में फैसला लीजिए। किसान आत्महत्या कर रहे हैं आप उनकी सुध नही ले रहे हैं। जो किसान पूरे देश का पेट भरता है आज आपकी निकम्मी सरकार उसी किसान की अनदेखी कर रही है इस बार बिहार से आपका सूपड़ा यहीं किसान साफ करेंगे। उक्त बातें काँग्रेस विधानभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने हरैया,एकडेरवा, पनटोका,हाजमा टोला,चिकनी आदि गांवों के भ्रमण के दौरान किसानों से बात करते हुए कहा। साथ उन्होंने आगे कहा कि 1970 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 76 रुपये प्रति क्विंटल था. 2015 में वो बढ़ कर 1450 रुपये प्रति क्विंटल है. यदि 1970 से 2015 तक इसमें 20 गुना बढ़ोतरी हुई है.सरकारी कर्मचारी की सैलरी और डीए मिलाकर 1970 से 2015 तक उनकी आय में 120 से 150 गुना बढ़ोतरी हुई है. इसी दौरान कॉलेज और यूनिवर्सि...









