अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू ,बिहार के भविष्य व रक्सौल को गढ़ने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे वोटरों में उत्साह !
-रक्सौल के हजारीमल स्कूल के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रकिया धीमी,15 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान
-ठंड के मौसम की वजह से मतदान केंद्रों पर पर वोटरों के पहुंचने की प्रक्रिया में देखी जा रही सुस्ती
-कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति
-ईवीएम का बटन दबाने के बाद विविपैट से देख सकेंगे कि आपके पसंदीदा उम्मीदवार को वोट पडा या नहीं
रक्सौल के बूथ संख्या 44,53 व 120 ,199,244 में विविपैट हुआ खराब,दूसरे विविपैट की व्यवस्था कर मतदान चालू कराने की प्रक्रिया जारी
-
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।लोकतन्त्र के इस महापर्व को ले कर मतदाताओं में उत्साह है।सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध मतदाताओं को देख कर यही लग रहा है कि नए बिहार के लिए रक्सौल व नरकटिया समेत जिले के कुल...









